फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Shivpal Yadav said If assembly elections are held today, Akhilesh-led government will be formed

UP: शिवपाल बोले- आज विस का चुनाव हो जाए तो अखिलेश के नेतृत्व वाली सरकार बनना तय, मायावती पर कही ये बात

Thu, 06 Jun 2024 12:14 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 06 Jun 2024 12:14 PM IST
सार

Etawah News: इटावा में पत्रकारों से वार्ता करते हुए शिवपाल यादव ने कहा कि मायवती भाजपा के साथ यह जनता जान चुकी है। अयोध्या में असली श्रीराम का भक्त जीता है, सेकुलर को जनता ने जिताया है।

विज्ञापन
Shivpal Yadav said If assembly elections are held today, Akhilesh-led government will be formed
शिवपाल सिंह यादव - फोटो : ANI

विस्तार

लोकसभा चुनाव में सपा के बेहतर प्रदर्शन के बाद राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने नैतिकता के आधार पर भाजपा को प्रदेश सरकार से इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होंने दावा किया कि यदि आज विधानसभा के चुनाव करा लिए जाएं, तो प्रदेश में अखिलेश के नेतृत्व वाली सरकार बनना तय है।

विज्ञापन

गुरुवार को शहर स्थित अपने आवास पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए शिवपाल सिंह यादव ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान हमेशा थे और रहेंगे। वहां पर जो चुनाव जीते हैं वह सेकुलर हैं और सेकुलर रहेंगे।
विज्ञापन

जनता ने सेकुलर और श्रीराम के सच्चे भक्त को जिताया है। मायावती के अल्पसंख्यकों को टिकट देने पर भी विचार किया जाएगा बयान पर कहा कि बीच-बीच में जिस तरह मायावती ने टिकट बदले हैं। उससे जनता समझ गई है कि वह भाजपा के साथ हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

नेता जी के आदर्शों पर चलकर ही इतनी सीट जीत सके हैं
आरोप लगाया है कि जो टिकट दिए हैं वह भी कोई मुफ्त में नहीं दिए हैं। नेता प्रतिपक्ष के सवाल पर कहा कि इसके लिए नेतृत्व जो फैसला लेगा उस पर काम किया जाएगा। कहा कि नेता जी का आशीर्वाद है। उनके आदर्शों पर चलकर ही इतनी सीट जीत सके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed