फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Shivpal Yadav gave statement against BJP in etawah

शिवपाल ने कसा तंज: बोले-अब किसी भी कीमत पर लोकसभा चुनाव में नहीं चलेगा मोदी का जादू, बहकावे में नहीं आएगी जनता

Mon, 19 Jun 2023 04:30 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 19 Jun 2023 04:30 PM IST
सार

सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि वर्तमान में उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी ही भाजपा को उखाड़ फेंकने में सबसे मजबूत पार्टी है। इसलिए विपक्षी एकता में हमारी पार्टी की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण साबित होने वाली है।

विज्ञापन
Shivpal Yadav gave statement against BJP in etawah
शिवपाल सिंह यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इस लोकसभा चुनाव में मोदी का जादू नहीं चलेगा। लोग भाजपा के बहकावे में नहीं आएंगे। यह बात रविवार को क्षेत्र में भ्रमण पर निकले सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कही। रविवार को विधायक शिवपाल सिंह यादव ग्राम नगला भगवंत में रामवीर सिंह यादव के स्वास्थ्य का हालचाल जानने तथा गांव के ही अजय यादव के 22 वर्षीय पुत्र की गत दिनों हुई मौत पर शोक संवेदना व्यक्त करने गए थे। उन्होंने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि 23 जून को देशभर के विपक्षी पार्टियों की आपसी एकता और लोस चुनाव मिलकर लड़ने को लेकर एक बैठक होने जा रही है।

विज्ञापन


कहा कि यदि विपक्षी एकता की पहल सफल होती है तो हमारी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जो भी फैसला लेंगे उसको हम सब स्वीकारेंगे। क्योंकि 2024 लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को उखाड़ फेंकने का देश भर में माहौल अब तैयार हो चुका है। उत्तर प्रदेश की 80 सीटें चुनावों में बड़ी भूमिका निभाएंगी।

विज्ञापन

वर्तमान में उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी ही भाजपा को उखाड़ फेंकने में सबसे मजबूत पार्टी है। इसलिए विपक्षी एकता में हमारी पार्टी की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण साबित होने वाली है। कहा कि आज देश में महंगाई बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और सरकारी धन की लूट तथा दोस्त उद्योगपतियों को देश बेचने जैसे मुद्दे जनता को आक्रोशित किए हुए हैं। इसलिए अब मोदी सरकार का जाना तय है। उन्होंने कहा मोदी सरकार सारी मूर्तियों पर फेल हो गई है और जनता को उस पर अब विश्वास नहीं रहा है।

जनता को मालूम हो गया है कि भाजपा देश में संविधान का सफाया करने को अमादा है और लोकतंत्र को समाप्त करने में जुटी है। इसलिए अब किसी भी कीमत पर मोदी का जादू नहीं चलने वाला और न जनता भाजपा के बहकावे में आने वाली है। इस मौके पर शिवपाल सिंह यादव के पुत्र आदित्य यादव, पूर्व ब्लाक प्रमुख अनुज मोंटी यादव,राहुल गुप्ता, विधायक प्रतिनिधि अजेंद्र सिंह गौर, राहुल यादव आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed