{"_id":"58e797404f1c1b82575b653f","slug":"shivpal-yadav-big-statement-on-akhilesh-yadav","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवपाल का बड़ा बयान, अखिलेश पूरा करें अपना वादा, नेताजी को सौंपे पद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवपाल का बड़ा बयान, अखिलेश पूरा करें अपना वादा, नेताजी को सौंपे पद
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sat, 08 Apr 2017 06:35 AM IST
विज्ञापन
शिवपाल यादव के साथ सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी और परिवार दोनों में जबरदस्त उथल-पुथल मची थी। इस पर कई दिनों तक चर्चा छिड़ी रही। बाद में जब अखिलेश यादव पार्टी के अध्यक्ष बन गए थे तो यह बात उठने लगी थी कि बेटे ने बाप से पद छीन लिया।
विज्ञापन
अब एक बार फिर वैसा ही उथल-पुथल के आसार नजर आ रहे हैं। दरअसल, शिवपाल यादव ने किस्सा छेड़ दिया है कि सपा अध्यक्ष अखलेश यादव अपने वादे पर खरे नहीं उतर रहे। उन्होंने कहा अखिलेश को अपने वादे के मुताबिक राष्ट्रीय अध्यक्ष पद नेताजी के लिए छोड़ देना चाहिए। यह उन्हें शोभा नहीं देता।
विज्ञापन
जसवन्तनगर विधायक शिवपाल सिंह यादव शुक्रवार को इटावा जिला जेल पहुंचे थे। यहां शिवपाल सिंह ने बंद कैदियों का हालचाल भी लिया। मिडिया से बातचीत में बोले योगी से मुलाक़ात एक शिष्टाचार था। वहीं नई पार्टी बनाने के सवाल पर शिवपाल बोले इस मसले पर वे अपनों से राय लें रहे हैं। जल्द ही यह सारी बाते सामने होगी।
विज्ञापन