{"_id":"5e2c53a58ebc3e4b07659d2b","slug":"shivpal-yadav-attacked-bjp-said-home-minister-and-chief-minister-are-now-threatening-the-public","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवपाल यादव का भाजपा पर हमला, बोले गृहमंत्री और मुख्यमंत्री अब जनता को धमका रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवपाल यादव का भाजपा पर हमला, बोले गृहमंत्री और मुख्यमंत्री अब जनता को धमका रहे
Sat, 25 Jan 2020 08:20 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sat, 25 Jan 2020 08:20 PM IST
विज्ञापन
शिवपाल यादव ने भाजपा पर बोला हमला
- फोटो : अमर उजाला
इटावा के जसवंतनगर में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि देश और प्रदेश आज दोराहे पर खड़ा है। हालात विषम है। हर तरफ बीजेपी के प्रति जबरदस्त आक्रोश है। लोग सड़कों पर आंदोलनरत हैं। महिलाएं भी जगह जगह धरने पर बैठी हैं।
विज्ञापन
देश के गृहमंत्री से लेकर मुख्यमंत्री जनता को धमका रहे, चैलेंज कर रहे हैं। शिवपाल यादव आज प्रसपा के वरिष्ठ नेता पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रो. ब्रजेश चंद्र यादव के सुपुत्र ब्लाक प्रमुख अनुज मोंटी यादव और उनके चचेरे भाई अशांक की एक साथ आयोजित शादी समारोह के कार्यक्रम में आए थे।
विज्ञापन
चौधरी सुघर सिंह एकेडमी में आयोजित इस भव्य और एतिहासिक समारोह में सपा, प्रसपा एवं अन्य राजनीतिक दलों की हस्तियां, विधायक सांसद बड़ी संख्या में जुटे। उनके पुत्र आदित्य यादव भी मौजूद रहे। शिवपाल सिंह ने वार्ता में पत्रकारों को बताया कि लोकतंत्र में अपनी बात कहने, सरकार से सवाल पूछने, धरना प्रदर्शन करने का सभी को लोकतांत्रिक अधिकार है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था रसातल में जा रही है। बेरोजगारी विकराल हो गई है। युवा और किसान आत्महत्याएं कर रहे हैं। दूसरी ओर भाजपा ध्यान बांटने और देश में जातीय विभाजन में जुटी है। यह देश गांधी लोहिया का है। इसे हम समाजवादी टूटने और बिखरने कदापि नही देंगे।