{"_id":"593c04344f1c1bc4088b4653","slug":"shivpal-singh-yadav-start-protest-again-in-etawah","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"इटावा: शिवपाल यादव फिर बैठे धरने पर, CM योगी की पुलिस पर लगाये ये गंभीर आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इटावा: शिवपाल यादव फिर बैठे धरने पर, CM योगी की पुलिस पर लगाये ये गंभीर आरोप
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sun, 11 Jun 2017 09:22 AM IST
विज्ञापन
इटावा में शिवपाल सिंह यादव धरने प्रदर्शन पर बोलते हुए
- फोटो : अमर उजाला
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं विधायक शिवपाल सिंह यादव इटावा में धरने पर बैठ गए हैं। जानकारी के मुताबिक शिवपाल अपने समर्थकों संग पुलिस उत्पीड़न की घटनाओं को लेकर सैफई थाने में धरना दे रहे हैं। गौरतलब हो एक महीने पहले भी वह वैदपुरा थाने में धरने पर बैठे थे।
विज्ञापन
Trending Videos
CM योगी की पुलिस पर लगाए ये गंभीर आरोप
शिवपाल यादव के समर्थक नारेबाजी करते हुए
- फोटो : अमर उजाला
शिवपाल सिंह यादव ने सीएम योगी की पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा वाहन चैंकिग के नाम पर पुलिस लोगों का उत्पीड़न करने में लगी है। इस बात पर शिवपाल के समर्थक जोरदार नारेबाजी कर रहे है। उन्होंने कहा योगी सरकार की पुलिस अपराधियों को सरंक्षण दे रही है। जिस कारण आम लोग परेशान है। उन्होंने यह भी कहा कि इसकी शिकायत वे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस प्रशासनिक अफसर इटावा से सैफई के लिए रवाना
शिवपाल यादव अपने समर्थकोंं के साथ थाने में
- फोटो : अमर उजाला
मुलायम सिंह यादव के भाई अभयराम यादव के अलावा सैकड़ो के तादात में सैफई के लोग भी शिवपाल के धरने पर बैठने की खबर के बाद सैफई थाने पहुंचे। शिवपाल सिंह यादव सैफई थाने में सब इस्पेक्टर अवधेश यादव से किसी मुद्दे पर चर्चा करने के लिए पहुंचे। बता दें आज ही सैफई के इंस्पेक्टर आर सी दीक्षति को एसएसपी ने 58 साल उम्र होने पर हटा भी दिया है।