{"_id":"587e3b084f1c1b700deff8cb","slug":"shivpal-singh-will-be-candidate-from-jaswantnagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"जसवंतनगर से आदित्य नहीं शिवपाल सिंह होंगे सपा के उम्मीदवार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जसवंतनगर से आदित्य नहीं शिवपाल सिंह होंगे सपा के उम्मीदवार
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Wed, 18 Jan 2017 08:01 AM IST
विज्ञापन
शिवपाल सिंह यादव
समाजवादी पार्टी में शीर्ष स्तर पर मची उठापटक से अब पीसीएफ चेयरमैन आदित्य यादव के इटावा जसवंतनगर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने का मामला अधर में लटक सकता है। वर्तमान परिस्थितियों में शिवपाल सिंह यादव ही जसवंतनगर विधानसभा सीट से सपा प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ने जा रहे हैं। इस सीट पर सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव का दबदबा रहा है। वर्ष 1967 से लेकर 1993 तक वे सात बार इस सीट से विधायक चुने गए। इसके बाद वर्ष 1996 में मुलायम सिंह यादव ने इस सीट को अपने भाई शिवपाल सिंह यादव के लिए खाली कर दिया। 96 से लेकर लगातार चार बार 2002,2007 एवं 2012 में शिवपाल यहां से विधायक चुने गए।
शिवपाल सिंह यादव ने जसवंतनगर सीट को काफी मजबूत बनाया। यहां गांव स्तर से ब्लाक और तहसील स्तर तक उनके समर्थकों की फौज है। यह क्षेत्र शिवपाल सिंह के लिए अपराजेय माना जाता है। यही कारण है कि शिवपाल सिंह यादव ने इस सीट को अपने पुत्र आदित्य यादव के लिए सबसे सुरक्षित माना। जैसी कि संभावना थी कि शिवपाल सिंहयादव इस बार आदित्य को जसवंतनगर से चुनाव मैदान में उतारेंगे। खुद किसी दूसरी सीट से चुनाव लडे़गे।
सपा में चले अंदरूनी झगड़े के चलते अब फिर समीकरण तेजी से बदले हैं। अब एक बार फिर आदित्य यादव की जगह शिवपाल सिंह यादव के ही जसवंतनगर से चुनाव लड़ने की चर्चाएं तेज हैं। फिलहाल इस बारे में कोई कुछ बोलने को तैयार नहीं है। सभी को हाईकमान के निर्णय के इंतजारहै।