{"_id":"61a8cd88b8d65a177c226219","slug":"shivpal-singh-said-there-will-be-a-change-of-power-in-up-praspa-president-is-silent-on-alliance-with-sp","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवपाल सिंह बोले: यूपी में सत्ता परिवर्तन होकर रहेगा, सपा से गठबंधन पर खामोश रहे प्रसपा अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवपाल सिंह बोले: यूपी में सत्ता परिवर्तन होकर रहेगा, सपा से गठबंधन पर खामोश रहे प्रसपा अध्यक्ष
Thu, 02 Dec 2021 07:16 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Thu, 02 Dec 2021 07:16 PM IST
सार
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि प्रदेश में उनकी भागीदारी से ही सरकार बनेगी। सत्ता परिवर्तन होने के बाद हर वर्ग को न्याय मिलेगा। किसानों की आय बढ़ेगी। नौजवानों को रोजगार मिलेगा।
विज्ञापन
शिवपाल सिंह यादव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इटावा के जसवंतनगर में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में सत्ता परिवर्तन होकर रहेगा। प्रदेश की योगी सरकार ने लोगों का विश्वास खो दिया है। यादव बुधवार को रात जसवंतनगर कस्बे में आयोजित विवाह समारोहों में शामिल होने के दौरान पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश के लोगों में भाजपा की साख पूरी तरह खत्म हो गई है। लोग अब भाजपा शासन से मुक्ति चाहते हैं। इसके लिए सभी विपक्षी पार्टियों को मिलकर मोर्चा खोलना चाहिए। सपा से गठबंधन को लेकर वह चुप ही रहे, पर दो टूक कहा कि प्रदेश के चुनाव देश की दिशा तय करने जा रहे हैं।
कहा कि उत्तरप्रदेश से भाजपा के सफाए के साथ ही केंद्र में भाजपा के पतन का मार्ग प्रशस्त होगा। महंगाई और किसान मुद्दे भाजपा को उखाड़ फेंकेंगे। काफी देर तक समय दिया और लोगों से सीधा संवाद दिया।
विज्ञापन
इस दौरान उनके साथ राष्ट्रीय महासचिव आदित्य अंकुर भी मौजूद रहे। इस मौके पर महावीर सिंह यादव, अजेंद्र सिंह गौर, सुनील यादव, ऋषिकांत चतुर्वेदी, विनय पांडेय, वेदव्रत गुप्ता, गोपाल गुप्ता, कृष्णा यादव और ग्राम प्रधान कमलेश यादव समेत कई लोग मौजूद रहे।