फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   shivpal says we will won

उमा भारती बोलीं, ‘बूढ़े हो गए हैं राहुल, अब होगा यूपी का सही विकास’

Sat, 11 Mar 2017 05:36 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 11 Mar 2017 05:36 PM IST
विज्ञापन
shivpal says we will won
डेमो पिक
केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने कहा है कि राहुल अब बूढ़े हो गए हैं। उन्हें सपने देखना छोड़ देना चाहिए। यूपी में भाजपा की प्रचंड जीत के पीछे पीएम मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की मेहनत थी। अमित शाह को सोशल इंजीनियरिंग की अच्छी समझ है। हमें उनपर पहले से ही पूरा भरोसा था। 
विज्ञापन


इससे पहले कांग्रेस प्रवक्ता आर सूरजेवाला ने शिवपाल के घमंड वाले बयान पर तंज कसा था। उन्होंने कहा कि जीत का घमंड नहीं हार भी एक सबक सिखाती है। कांग्रेस-सपा ने विकास के लिए गठबंधन किया लेकिन लोगों ने उसे नकार दिया। उधर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने यूपी में भाजपा की बम्पर जीत का श्रेय पीएम मोदी की लीडरशिप और अमित शाह के कठिन परिश्रम को दिया है। 
विज्ञापन


इससे पहले शिवपाल यादव ने समाजवादी पार्टी काे विधानसभा चुनाव में पीछे हाेने पर अखिलेश यादव पर बड़ा हमला किया था। उन्हाेंने कहा कि यह हार समाजवादियाें का नहीं बल्कि घमंड का है। उन्हाेंने कहा कि नेता जी काे हटाकर उनका अाैर मेरा अपमान किया। यह उसी घमंड पर जनता ने जवाब दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह शिवपाल ने कहा था कि हमारी जीत बड़ी होनी है। जनता इंतजार कर रही है। सरकार हमारी बन रही है। इटावा जसवंत नगर सीट से सपा प्रत्याशी वरिष्ठ सपा नेता शिवपाल सिंह यादव चुनाव के दौरान सपा में कलह की वजह से सबसे ज्यादा चर्चा में रहे। 


काउंटिंग के मौजूदा आंकड़े जसवंत नगर सीट से भाजपा ही आगे चल रही है। समाजवादी पार्टी के गढ़ इटावा में बीजेपी अधिकतर सीटों पर आगे चल रही है। यही हाल पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी डिम्पल यादव के संसदीय क्षेत्र कन्नौज का भी है। वर्तमान मेंं सपा-कांग्रेस गठबंधन के प्रत्याशी बीजेपी प्रत्याशियों से पीछे हैं। चुनाव परिणामों को लेकर इटावा स्थित सपा कार्यालय और सैफई मुलायम-अखिलेश के घर के बाहर मजमा लगा हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed