फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   shivpal says, i'll be propose akhilesh name for CM candidate

पढ़िए अाखिर अखिलेश के लिए क्या बाेल गए शिवपाल

Sun, 16 Oct 2016 04:56 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 16 Oct 2016 04:56 PM IST
विज्ञापन
shivpal says, i'll be propose akhilesh name for CM candidate
श‌िवपाल स‌िंह यादव, अध्यक्ष समाजवादी पार्टी

विज्ञापन
 समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि विधान सभा चुनाव में बहुमत मिलना तय है और मुख्यमंत्री के रूप में अखिलेश यादव का ही नाम प्रस्तावित करेंगे। उन्होंने यह भी जोड़ा कि राजनीति का फल किसी को विरासत में मिलता है तो किसी को नसीब से और किसी को ताउम्र मेहनत करने के बाद भी कुछ नहीं मिलता। 

शनिवार को इटावा क्लब में आयोजित फिल्म बाबरी मस्जिद एक प्रेमकथा के मुहूर्त समारोह के बाद कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने परिवार में किसी तरह के विवाद होने से इनकार किया। सपा मुखिया की ओर से सीएम के नाम के फैसले के सवाल पर कहा कि चुनावी प्रक्रिया के तहत विधानमंडल की बैठक में सीएम तय होता है। इसमें वह खुद मुख्यमंत्री के लिए अखिलेश के नाम का प्रस्ताव करेंगे। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की ओर से खुद को अकेला बताने संबंधी सवाल पर पीडब्ल्यूडी मंत्री ने कहा कि वह भी तो अकेले हैं। उन्होंने सवाल किया कि यहां कौन है उनके साथ। प्रदेश बड़ा है, सभी अपना- अपना काम बांट कर करते हैं। उन्होंने सरकार की तमाम योजनाओं को गिनाते हुए कहा कि दोबारा सत्ता मिलने पर हर युवा को नौकरी देंगे। यदि इसमें कामयाब नहीं हो पाए तो हर मेहनती हाथ को काम जरूर मिलेगा।
विज्ञापन


कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने खुद को नेताजी (मुलायम सिंह यादव) का सबसे बड़ा सेवक बताया। कहा कि उन्होंने नेताजी के कपड़े धोने से लेकर मेहमानों तक की सेवा की। नेताजी का आर्शीवाद और जनता का सहयोग है साथ है, इसी वजह से विधायक व मंत्री बने हैं। राजनीति पूरी तरह समाज सेवा है। राजनीति में किसी को भी लालची व अहसान फरामोश नहीं होना चाहिए। लेकिन बहुत से लोग अहसान नहीं मानते।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed