फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   shivpal says about new party

शिवपाल के नए बयान से ‘सनसनी’, अखिलेश-रामगोपाल पर छोड़े जुबानी तीर, 15 जून को बनाएंगे पार्टी

Fri, 05 May 2017 01:34 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 05 May 2017 01:34 PM IST
विज्ञापन
shivpal says about new party
शिवपाल यादव व अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala
शिवपाल के ताजा बयान से समाजवादी पार्टी और परिवार में ‘आग’ सी लग गई है। शिवपाल ने अखिलेश और शिवपाल को आड़े हाथों लेते हुए की ऐसे जुबानी तीर छोड़े हैं जिससे पार्टी में एक बार फिर बड़ी फूट से संकेत मिल रहे हैं। 
विज्ञापन


शिवपाल ने 15 जून को सेक्युलर पार्टी बनाने की बात कही है। इटावा सिंचाई विभाग के डाक बंगले में पूर्व केबिनेट मंत्री और जसवंतनगर विधायक शिवपाल सिंह ने कहा कि हमने पार्टी का संविधान पढ़ा हो या न पढ़ा हो लेकिन पार्टी के जो शकुनि और कथित संविधान रचियता हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने चुनाव में टिकट बांटे जिससे हमारी सीटें 47 पर ही रह गयी और पूर्व सीएम से मेरा कहना है कि वो नेताजी को राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद दें, पार्टी नेताजी ने बनायीं है, हमने संविधान पढ़ा हो या न पढ़ा हो लेकिन शकुनि ने जरूर पढ़ा है हमने गीता पढ़ी है, अब शकुनि भी गीता पढ़ें।
विज्ञापन
विज्ञापन


हमने सेक्युलर पार्टी बनाने के लिए 3 महीने का समय दिया है पूर्व सीएम को मेरा कहना है की पूर्व में किया गया वादा निभाएं और राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद नेताजी को सौंपे। अगर ऐसा नहीं हुआ तो 15 जून तक सेक्युलर पार्टी बना लेंगे। 
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed