फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Shivpal said this is an indigenous vaccine, Everyone should get

वैक्सीन के मामले में भतीजे अखिलेश से जुदा है चाचा शिवपाल की राय, बोले- यह स्वदेशी वैक्सीन है, सबको लगवानी चाहिए

Wed, 13 Jan 2021 07:45 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 13 Jan 2021 07:45 PM IST
विज्ञापन
Shivpal said this is an indigenous vaccine, Everyone should get
शिवपाल सिंह यादव - फोटो : अमर उजाला
कोरोना वैक्सीन लगवाने के मामले में चाचा शिवपाल सिंह यादव की राय भतीजे अखिलेश से बिलकुल अलग है। सपा प्रमुख अखिलेश ने वैक्सीन को भाजपाई बताते हुए लगवाने से मना किया था। वहीं, चाचा शिवपाल ने इसे राष्ट्र की वैक्सीन बताया है।  
विज्ञापन


प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने बुधवार को कहा कि इस वैक्सीन को देश के वैज्ञानिकों ने बनाया है। इसमें देश का पैसा लगा है। इसलिए सभी को वैक्सीन लगवानी चाहिए। क्षेत्र के ग्राम गढ़ी जालिम में पत्रकारों से उन्होंने कहा कि स्वदेशी वैक्सीन बनाने वाले वैज्ञानिकों को मैं बधाई देता हूं।
विज्ञापन


सरकार को इसके लिए वैज्ञानिकों को अधिक सहयोग करना चाहिए था ताकि यह कुछ समय पहले ही बनकर तैयार हो जाती। उन्होंने कहा कि नए कृषि कानूनों को रद्द होना चाहिए। आरोप लगाया कि सरकार अधिकांश मामलों में निजीकरण की राह पर चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि जो लोग बाहर से आए उन्हीं को कोरोना हुआ है। आज तक किसी किसान या मजदूर को कोरोना नहीं हुआ है। बोले कि हम लगातार प्रयास कर रहे हैं कि समान विचारधारा के लोग प्रदेश में एक साथ आएं। भाजपा के खिलाफ एकजुट होकर संघर्ष करें।


वह चुनाव लड़ें इसी क्रम में क्षेत्रीय दलों से हम लगातार संपर्क में हैं। शिवपाल सिंह ने कहा कि प्रसपा की नीति है कि हर परिवार से एक बेटे व एक बेटी को नौकरी मिले। इस मौके पर जिला पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष महावीर सिंह यादव, मंगेश यादव, रमेश बाबू एडवोकेट, आनंद यादव, देवेंद्र यादव, अनार सिंह, अजय यादव उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed