फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Shivpal said that only PSP has the power to remove BJP from power, will fight Lok Sabha elections on its own on all seats

Etawah News: शिवपाल बोले-सिर्फ प्रसपा में है भाजपा को सत्ता से हटाने का दम, लोकसभा चुनावों को लेकर कहीं ये बातें

Wed, 06 Jul 2022 06:19 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 06 Jul 2022 06:19 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि भाजपा को सत्ता से हटाने का दम सिर्फ प्रसपा में है। हम सभी लोकसभा सीटों पर अपने दम पर लड़ेंगे चुनाव। 

विज्ञापन
Shivpal said that only PSP has the power to remove BJP from power, will fight Lok Sabha elections on its own on all seats
सैफई में कार्यकर्ताओं से मिलते प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा को सत्ता से हटाने की ताकत सिर्फ प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) में ही है। जनता हमारी ओर टकटकी लगाकर देख रही है। 2024 में प्रदेश की सभी लोकसभा सीटों पर अपने दम पर लड़ेंगे। इसके लिए तैयारी शुरू कर दी है। यह बातें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने सैफई में बुधवार को पत्रकारों से चर्चा में कही। 

विज्ञापन

एसएस मेमोरियल पब्लिक स्कूल में हुई पत्रकार वार्ता में शिवपाल सिंह ने कहा कि आज पूरे प्रदेश में निराशा का माहौल है। भाजपा जनता से उकता चुकी।  महंगाई, बेरोजगारी, बिजली संकट, भ्रष्टाचार से आजिज लोग नए विकल्प की तलाश में हैं। हम जनता के संघर्षों में सदैव साथ रहे, इसलिए वह हमारी ओर  लोग टकटकी लगाए है। 

विज्ञापन

शिवपाल ने कहा कि भ्रष्ट अधिकारी दोनों हाथों से खुलेआम लूट करने में लगे है। प्रसपा जल्द ही भ्रष्टाचार के विरुद्ध जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन करेगी। प्रसपा यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष नितिन कोहली, आगरा जिला अध्यक्ष धारा सिंह, चेतन शर्मा, राहुल गुप्ता, अजेंद्र सिंह गौर, ऋषभ यादव, सुधीर यादव, हाकिम सिंह यादव आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed