फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Shivpal reached Etawah to tie rakhi with sister, said - Leaders in Bihar showed maturity

Etawah: बहन से राखी बंधाने पहुंचे शिवपाल बोले- बिहार में नेताओं ने दिया परिपक्वता का परिचय, जानिए और क्या कहा

Fri, 12 Aug 2022 04:42 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 12 Aug 2022 04:42 PM IST
सार

रक्षाबंधन पर प्रसपा के मुख्या शिवपाल यादव अपनी बहन से राखी बंधाने इटावा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि नीतीश पुराने समाजवादी हैं। बिहार के नेताओं ने परिपक्वता का परिचय दिया है।

विज्ञापन
Shivpal reached Etawah to tie rakhi with sister, said - Leaders in Bihar showed maturity
फ्रेंड्स कॉलोनी में अपनी बहन के आवास पर राखी बंधवाते शिवपाल सिंह यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इटावा में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष और जसवंतनगर विधायक शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि बिहार में बदलाव परिपक्वता का परिचय है। वहां के नेताओं ने परिपक्वता दिखाते हुए सरकार बदली दी। बोले-नीतीश पुराने समाजवादी नेता हैं।

विज्ञापन

फ्रेंड्स कॉलोनी में अपनी बहन कमलादेवी से राखी बंधवाने पहुंचे शिवपाल सिंह ने सभी देशवासियों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। इसके बाद पत्रकारों से बात करते हुए कहा किहमारी तो छोटी पार्टी है। उसे मजबूत करने में लगे हैं।
विज्ञापन

प्रसपा में लोगों को जोड़ने का काम तेजी से चल रहा है। सबसे ज्यादा युवाओं को जोड़ा जाएगा और उन्हें अच्छी जिम्मेदारियां देने की कोशिश की जाएगी। एक-दो दिन के भीतर प्रदेश के सभी जिलाध्यक्षों की घोषणा प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया कर सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

2024 को लेकर मजबूत टीम बनाई जा रही है। इसका असर क्या होगा सवाल पर कहा कि यह सबको 2024 में देखने को मिलेगा। आगे कहा कि बिहार में बदलाव वहां के नेताओं की परिपक्वता की वजह से हुआ है। नीतीश वरिष्ठ नेता है आखिरी बार ही मुख्यमंत्री होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed