फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Samajwadi Secular Morcha: shivpal meet with mulayam singh yadav

आखिरकार टूट गई सपा, शिवपाल ने किया नई पार्टी का ऐलान, मुलायम सिंह होंगे अध्यक्ष

Sat, 06 May 2017 05:14 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 06 May 2017 05:14 PM IST
विज्ञापन
Samajwadi Secular Morcha: shivpal meet with mulayam singh yadav
shivpal yadav
यूपी में सपा की करारी हार के बाद आखिरका समाजवादी पार्टी टूट गई। शिवपाल सिंह यादव ने नई पार्टी का ऐलान कर दिया है। चौंकाने वाली बात ये है कि इस नई पार्टी के अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव होंगे। 
विज्ञापन


शिवपाल यादव शुक्रवार को पार्टी संरक्षक मुलायम सिंह यादव से मुलाकात करने इटावा पहुंचे। शिवपाल ने अपने बहनोई डॉ. अजंट सिंह के घर मीडिया से मुलाकात कर अपना एक और बड़ा बयान दे दिया। यहां उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय के लिए सेक्युलर मोर्चा बनाया जा रहा है। इसके अध्यक्ष नेताजी मुलायम सिंह यादव ही होंगे। नेताजी को सम्मान दिलाने और समाजवादियों को एक जुट करने के लिए ये मोर्चा बनाया जा रहा है। 
विज्ञापन


यादव परिवार में बात बनने के बजाय बिगड़ती जा रही है। दो दिन पहले ही शिवपाल ने इटावा में अपने चचेरे भाई रामगोपाल यादव पर हमला बोला और उन्हें शकुनि तक कह डाला था। इससे ठीक चार दिन पहले मीडिया के सवालों और शिवपाल के बयानों से भड़क कर रामगोपाल ने कहा था कि शिवपाल यादव बेकार की बातें करते हैं। उन्होंने पार्टी का संविधान नहीं पढ़ा है। पार्टी का सदस्यता अभियान चल रहा है. शिवपाल तो अभी सदस्य तक भी नहीं बने हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 

ये कहा था अखिलेश ने

Samajwadi Secular Morcha: shivpal meet with mulayam singh yadav
डेमो पिक
अखिलेश यादव ने यूपी विधानसभा चुनावों के वक्त मुलायम सिंह को समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष पद से हटाकर खुद राष्ट्रीय अध्यक्ष बने थे। उन्होंने मीडिया से कहा था कि वह सिर्फ तीन महीने के लिए अध्यक्ष बने हैं और चुनाव के बाद वह नेताजी को राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद लौटा देंगे।

मुलायम के परिवार में इसे लेकर दो फाड़ है। अपर्णा यादव भी कह चुकी हैं कि मुलायम सिंह को अध्यक्ष पद लौटा दिया जाना चाहिए। उनके परिवार में मुलायम सिंह यादव उनकी दूसरी पत्नी साधन यादव और छोटे बेटे प्रतीक यादव, बहू अपर्णा यादव और शिवपाल एक तरफ हैं जबकि रामगोपाल यादव परिवार के इस विवाद में शुरू से ही मुलायम और शिवपाल के खिलाफ अखिलेश के साथ खड़े हैं। मुलायम को राष्ट्रीय अध्यक्ष पद हटवाने में भी रामगोपाल यादव का बड़ा रोल था। 
 

शिवपाल सिंह ने कहा हमने पार्टी का संविधान पढ़ा

Samajwadi Secular Morcha: shivpal meet with mulayam singh yadav
डेमो पिक
शिवपाल ने 15 जून को सेक्युलर पार्टी बनाने की बात कही है। पूर्व केबिनेट मंत्री और जसवंतनगर विधायक शिवपाल सिंह ने कहा कि हमने पार्टी का संविधान पढ़ा हो या न पढ़ा हो लेकिन पार्टी के जो शकुनि और कथित संविधान रचियता हैं। 

उन्होंने चुनाव में टिकट बांटे जिससे हमारी सीटें 47 पर ही रह गयी और पूर्व सीएम से मेरा कहना है कि वो नेताजी को राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद दें, पार्टी नेताजी ने बनायीं है, हमने संविधान पढ़ा हो या न पढ़ा हो लेकिन शकुनि ने जरूर पढ़ा है हमने गीता पढ़ी है, अब शकुनि भी गीता पढ़ें।

हमने सेक्युलर पार्टी बनाने के लिए 3 महीने का समय दिया था पूर्व सीएम को मेरा कहना है की पूर्व में किया गया वादा निभाएं और राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद नेताजी को सौंपे। अगर ऐसा नहीं हुआ तो 15 जून तक सेक्युलर पार्टी बना लेंगे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed