फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   shivpal meet with ex samajwadi supporters

शिवपाल ने ऐसे बांटा सपा छोड़ने वालाें का दर्द

Tue, 31 Jan 2017 12:17 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 31 Jan 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
shivpal meet with ex samajwadi supporters
शिवपाल सिंह यादव
सपा के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव ने पार्टी से त्यागपत्र देने वालों का दर्द बांटा। शिवपाल मुलायम के लोगों से मिलने पहुंचे।  पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह इटावा चौगुर्जी में बने ‘मुलायम के लोग’ कार्यालय पहुंचे।
विज्ञापन


सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील यादव, संजय शुक्ला, बबलू शुक्ला, रईस अहमद, मो अल्ताफ, पूर्व जिला महासचिव कृष्ण मुरारी गुप्ता, दीपक भदौरिया, शिवप्रताप भदौरिया, आलोक दीक्षित, अजय भदौरिया, धर्मवीर यादव बिट्टू, गंभीर सिंह यादव, मुकेश बाथम, केके यादव, रामनाथ सिंह यादव ने नारेबाजी कर उनका स्वागत किया। इसके बाद वे कार्यकर्ताओं के साथ बैठे। सपा से त्यागपत्र दे चुके सिटिंग एमएलए रघुराज सिंह यादव भी कार्यालय पहुंचे।
विज्ञापन


कार्यकर्ताओं से उन्होंने कहा कि हम सब नेताजी मुलायम सिंह यादव के लोग हैं। नेताजी का जो भी आदेश होगा उसका पालन करेंगे। वह डा. अशोक दीक्षित के आवास पर पहुंचे। जहां आलोक दीक्षित, डा. आशीष दीक्षित ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सपा में सिटिंग एमएलए रघुराज सिंह शाक्य का टिकट कटने से नाराज शिवपाल सिंह समर्थकों ने मुलायम के लोग संगठन बनाकर शहर के चौगुर्जी मोहल्ले में कार्यालय खोला है। इस संगठन के लोग इटावा में सपा के घोषित प्रत्याशी कुलदीप गुप्ता संटू का विरोध कर सपा से त्यागपत्र भी दे चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed