फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Shivpal big statement against BJP government

शिवपाल का बड़ा बयान: बोले- भ्रष्टाचार अपनी चरम सीमा पर है, गरीबों से किए वायदों पर खरी नहीं उतरी भाजपा सरकार

Mon, 19 Jul 2021 06:16 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 19 Jul 2021 06:16 PM IST
सार

शिवपाल ने कहा कि कोरोना की साल भर पहले से जानकारी होने के बाद भी सरकार ने इससे निपटने की तैयारी नहीं की। सरकार ने जनता के साथ खिलवाड़ किया है। 

विज्ञापन
Shivpal big statement against BJP government
शिवपाल सिंह यादव - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भाजपा सरकार ने चंद पूंजीपतियों को बढ़ावा दिया और गरीबों से किये वायदों पर खरी नहीं उतरी है। हालात ये हैं कि पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी बेलगाम है। भ्रष्टाचार अपनी चरम सीमा पर है। यह बात प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व क्षेत्रीय विधायक शिवपाल सिंह यादव ने कही।
विज्ञापन


प्रसपा अध्यक्ष सोमवार को इटावा जिले के बीहड़ी क्षेत्र में स्थित ब्रह्माणी देवी मंदिर में देवी दर्शन करने पहुंचे थे। दर्शन के बाद मंदिर के बाहर मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में विकास कार्य ठप पड़े हुए हैं।
विज्ञापन


कोरोना की साल भर पहले से जानकारी होने के बाद भी सरकार ने इससे निपटने की तैयारी नहीं की। सरकार ने जनता के साथ खिलवाड़ किया है। गरीब जनता का काम बिना रिश्वत के नहीं हो रहा है। पुलिस, बिजली विभाग, लेखपाल व तहसीलदार से पीसीएस अधिकारी तक रिश्वतखोरी में लिप्त हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने 2022 में भाजपा सरकार को भ्रष्ट बताते हुए उसे उखाड़ फेंकने का आह्वान किया। इस दौरान पूर्व ब्लाक प्रमुख अनुज मोंटी यादव, विश्वनाथ प्रताप सिंह उर्फ सोनू, पूर्व प्रधान गोपीनाथ पराशर, राम बहादुर धनगर, बजरंगी यादव, हरिशंकर, दीपू जादौन, शिव शंकर धाकरे आदि रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed