Unnao: बिल्लेश्वर मंदिर सहित दो मंदिरों के शिवलिंग तोड़े, जनता में आक्रोश…पुलिस ने आरोपी युवक को किया गिरफ्तार
Unnao News: पुलिस ने शिवलिंग तोड़ने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसने दोनों शिवलिंग खुद तोड़ने की बात स्वीकार की है। मामले की जांच की जा रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उन्नाव जिले में पुरवा कस्बे के प्रसिद्ध बिल्लेश्वर मंदिर के साथ सलेथू गांव में बने मंदिर का शिवलिंग टूटे मिलने से श्रृद्धालुओं में आक्रोश फैल गया। जनता सड़क पर उतर आई और सीधे तहसील पहुंचे। घटना की सूचना हिंदू संगठनों के लोग पहुंचे। एसडीएम और सीओ से मिलकर कार्रवाई की मांग की। बता दें कि कस्बा स्थित प्राचीन बिल्लेश्वर महादेव मंदिर में क्षेत्र के साथ दूर-दूर से लोग दर्शन करने आते हैं।
बुधवार सुबह पश्विमटोला मोहल्ला निवासी मनीष कुमार बिल्लेश्वर मंदिर दर्शन करने गए, तो शिवलिंग खंडित टूटा पड़ा था। यह बात जनता में पहुंची तो आक्रोश फैल गया, लोग एक जगह जमा हो गए। मौके पर सीओ अजय कुमार सिंह ने कोतवाल के साथ मौके पर पहुंच जांच की। उसी दौरान पुलिस को पता चला कि अंगनुआखेड़ा गांव निवासी अवधेश कुमार ने दो मंदिरों के शिवलिंग तोड़ने की बात लोगों से कह रहा है।
सीओ और एसडीएम से की मुलाकात
आनन-फानन पुलिस ने उसे हिरासत में लिया। पूछताछ में युवक ने बताया कि उसने बिल्लेश्वर मंदिर का शिवलिंग तोड़ने के साथ सलेथू गांव में शिवलिंग तोड़ा है। इससे पुलिस और सक्रिय हो गई, उधर लोगों का गुस्सा बढ़ता गया और वह कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए पैदल तहसील पहुंच गए। दोपहर बाद हिंदू जागरण मंच के प्रांतीय मंत्री विमल द्विवेदी बिल्लेश्वर मंदिर पहुंचे और वहां से फिर तहसील पहुंच सीओ और एसडीएम उदितनारायण सेंगर से मुलाकात की।
कुल्हाड़ी से तोड़े गए हैं शिवलिंग
सीओ ने उन्हें बताया कि पकड़े गए युवक ने दोनों शिवलिंग खंडित होने की बात स्वीकार की है। बताया कि दोनों शिवलिंग उसने कुल्हाड़ी से तोड़े हैं। पूछने पर बताया कि उसकी पत्नी बीमार है, कई बार भगवान के सामने माथा टेका, इलाज कराया लेकिन सुधार नहीं हुआ। इससे उसकी आस्था पर चोट पहुंचा और कहा कि जब परामात्मा सुनता ही नहीं तो यह कदम उठाया। सीओ के मुताबिक वह मानसिक बीमार लग रहा है।
दोनों आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
बता दें कि युवक ने पहले अपने गांव अंगनुआखेड़ा से चार किलोमीटर दूर सलेथू गांव का शिवलिंग तोड़ा। उसके बाद नौ किलोमीटर बिल्लेश्वर मंदिर का शिवलिंग खंडित किया। इस दौरान भाजापा के सेक्टर संयोजक राजकुमार राजपूत ने सांसद साक्षी महाराज को भी फोन पर घटना की जानकारी दी। उन्होंने एसपी से इस मामले में बात की है। सीओ अजय कुमार सिंह ने बताया कि शिवलिंग तोड़ने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसने दोनों शिवलिंग खुद तोड़ने की बात स्वीकार की है। जांच की जा रही है।