{"_id":"a132a6a41b66570ab77350dbc544dc3c","slug":"shivang-city-topper-in-clat-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्लैट में शिवांग सिटी टॉपर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्लैट में शिवांग सिटी टॉपर
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
Updated Thu, 21 May 2015 02:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (क्लैट) 2015 में डीपीएस कल्याणपुर से पढ़ाई करने वाले आजाद नगर के शिवांग अग्रवाल ने सिटी टॉप किया है। उनकी आल इंडिया रैंक 103 है। सर्वोदय नगर की तन्वी चित्रांशी लड़कियों की सिटी टॉपर हैं। सर पदमपत सिंहानिया की स्टूडेंट रहीं तन्वी की आल इंडिया रैंक 186 है।
टॉपर्स का मकसद इंटरनेशनल लॉ करना है। शहर से और भी सेलेक्शन हुए हैं। इंटरमीडिएट के बाद एलएलबी फाइव ईयर (इंटीग्रेटेड लॉ) की पढ़ाई करने वाले तमाम स्टूडेंट का सेलेक्शन क्लैट में हुआ है। शहर की इति मिश्रा की आल इंडिया रैंक 221वीं है। अभिजीत सिंह की आल इंडिया रैंक 230 है।
काजोल श्रीवास्तव की रैंक 699वीं है। दिव्यांशु भारद्वाज की आल इंडिया रैंक 1721 है। अंकेश मिश्रा की आल इंडिया रैंक 1925 है। वहीं, 200 में से 111 मार्क्स हासिल करके सिटी टॉपर बनने वाले शिवांग ने पहले ही प्रयास में सफलता हासिल की है। अभी 12वीं का पेपर दिया है, जिसका रिजल्ट 27 मई को आएगा।
विज्ञापन
इससे पहले ही क्लैट में सेलेक्शन पाकर शिवांग उत्साहित हैं। कॅरियर लांचर की मदद से क्लैट क्रैक करने वाले सिटी टॉपर के पिता पंकज अग्रवाल बिजनेसमैन हैं। मां पल्लवी अग्रवाल जीडी गोयनका स्कूल की टीचर हैं। जनरल नॉलेज (जीके) में शिवांग अपने कॉलेज को रिप्रजेंट करते रहे हैं।
लड़कियों की टॉपर तन्वी के पिता डॉ. संजय चित्रांशी डीएवी कॉलेज से वीआरएस ले चुके हैं। मां नमिता चित्रांशी बिजनेस करती हैं। तान्वी साइंस ग्रुप की स्टूडेंट हैं लेकिन मैथ, फिजिक्स में रुचि न होने के कारण कानून की पढ़ाई करने का इरादा बना लिया। अब कोलकाता से एलएलबी की पांच वर्षीय पढ़ाई करेंगी।
फिर सिविल सर्विसेज की तैयारी करके अच्छा अफसर बनना चाहेंगी। कॅरियर लांचर के निदेशक नीरज प्रसाद ने बताया कि क्लैट का पेपर टफ आया था, फिर भी अच्छा रिजल्ट आया है। माइनस मार्किंग के बाद भी स्टूडेंट ने अच्छा स्कोर किया है।