फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Shivali and 50 villages electricity burning throughout the day

दिनभर गुल रही शिवली व 50 गांवों की बिजली

Thu, 20 May 2021 12:58 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 20 May 2021 12:58 AM IST
विज्ञापन
Shivali and 50 villages electricity burning throughout the day
शिवली। मेन लाइन व उपकेंद्र के पावर ट्रांसफॉर्मर में फाल्ट से बुधवार को शिवली कस्बा व अन्य 50 गांवों की बिजली पूरे दिन गुल रही। कस्बे में जलापूर्ति नहीं होने से करीब तीस हजार आबादी प्रभावित रही। दोपहर में केवल एक घंटे बिजली आपूर्ति हुई। शाम को सात बजे बिजली आपूर्ति बहाल होने पर लोगों को राहत मिली।
विज्ञापन

शिवली उपकेंद्र को कानपुर के जवाहरपुरम ग्रिड सबस्टेशन से बिजली आपूर्ति होती है। मेन लाइन में अक्सर फाल्ट होते रहते हैं। बुधवार को बारिश होने की वजह से आए फाल्ट से सुबह पांच बजे मेन लाइन ब्रेक डाउन हो गई। शिवली उपकेंद्र ठप होने से कस्बा व इससे जुड़े 50 गांवों की बिजली गुल हो गई। सुबह बिजली जाने से शिवली में टंकी से जलापूर्ति नहीं हो सकी।
विज्ञापन

लोगों को पानी हैंडपंप से भरकर लाना पड़ा। दोपहर एक बजे फाल्ट ठीक होने पर बिजली आई। एक घंटे बाद फिर से फाल्ट हो गया। शाम को उपकेंद्र के पावर ट्रांसफॉर्मर को जोड़ने वाले तारों में फाल्ट हो गया। इसे बिजली कर्मियों ने दुरुस्त किया। इधर पूरे दिन बिजली गुल रहने से इनवर्टर दगा दे गए। चक्की कारखाने बंद रहे इससे लोगों को दिक्कत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

घरों के बिजली उपकरण भी ठप रहे। ये तो गनीमत रही कि बारिश की वजह से मौसम में ठंडक रही। शाम को सात बजे जवाहरपुरम ग्रिड सबस्टेशन से बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी। क्षेत्र निवासी विजय कुमार, विवेक कुमार, जनार्दन सिंह, अरुणोदय व मनीष कुमार ने बताया कि फाल्ट से पूरे दिन बिजली गुल रही इससे दिक्कतें हुई। जेई अवधेश सिंह ने बताया कि मेन लाइन में ब्रेक डाउन से बिजली गुल रही। फाल्ट दुरुस्त कर शाम सात बजे बिजली आपूर्ति बहाल करा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed