{"_id":"5c813868bdec2214154e9326","slug":"shiva-shiva-leader-statement-about-lok-sabha-election-2019","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चुनावी घमासान: शिवसेना का भाजपा पर हमला, यूपी में 10 सीटें न मिली तो सभी पर चुनाव लड़ेगी पार्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनावी घमासान: शिवसेना का भाजपा पर हमला, यूपी में 10 सीटें न मिली तो सभी पर चुनाव लड़ेगी पार्टी
Thu, 07 Mar 2019 08:59 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Thu, 07 Mar 2019 08:59 PM IST
विज्ञापन
उद्धव ठाकरे, पीएम मोदी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिवसेना के प्रदेश प्रमुख ठाकुर अनिल सिंह ने गुरुवार को पत्रकारों से कहा कि महाराष्ट्र में उनकी पार्टी से भाजपा का गठबंधन हुआ है। यदि भाजपा ने यूपी में उनकी पार्टी को दस सीटें न दी तो प्रदेश में सभी सीटों पर शिवसेना प्रत्याशी उतार कर पूरे जोश से चुनाव लड़ेगी।
गुरुवार को शिवसेना के प्रदेश प्रमुख ठाकुर अनिल सिंह का काफिला नगर से होता हुआ गल्ला मंडी स्थित नगर प्रमुख सुबोध गुप्ता उर्फ मंशाराम के प्रतिष्ठान पर पहुंचा। वहां, प्रदेश प्रमुख के अलावा फर्रुखाबाद व कन्नौज के लोकसभा क्षेत्र प्रभारी संतोष सिंह परमार, प्रदेश महासचिव नाजिया खान का फूल मालाओं से स्वागत किया गया।

प्रदेश प्रमुख ने पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ लोकसभा चुनाव को लेकर समीक्षा बैठक की। कहाकि शिवसेना ने भाजपा से दस सीटों पर प्रदेश में चुनाव लड़ने के लिए मांग की है। यदि यह मांग पूरी नहीं होती है तो पूरे प्रदेश में शिवसेना अपने प्रत्याशी उतारेगी।
उन्होंने कार्यकर्ताओं को संगठित करते हुए संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया। इस दौरान विनीत यादव उर्फ काका, रविंद्र सिंह कुशवाह, किशन कौशल, घनश्याम गुप्ता, संदीप कौशल, संजय ठाकुर, शिवमंगल कौशल, मैगी कौशल, विनोद गुप्ता आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।