{"_id":"5de6aebe8ebc3e54f31463e8","slug":"shipra-from-kanpur-wins-mrs-south-east-asia-bollywood-diva-title","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर की शिप्रा का अंतरराष्ट्रीय फलक पर जलवा, मिसेज साउथ ईस्ट एशिया बॉलीवुड दीवा का खिताब जीता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर की शिप्रा का अंतरराष्ट्रीय फलक पर जलवा, मिसेज साउथ ईस्ट एशिया बॉलीवुड दीवा का खिताब जीता
Wed, 04 Dec 2019 12:22 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Wed, 04 Dec 2019 12:22 AM IST
विज्ञापन
कानपुर की शिप्रा ने मिसेज साउथ ईस्ट एशिया बॉलीवुड दीवा का खिताब जीता
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर में पली-बढ़ीं शिप्र्रा मल्होत्रा ने अंतरराष्ट्रीय फलक पर नाम रोशन किया है। कनाडा के टोरंटो शहर में आयोजित मिसेज साउथ ईस्ट एशिया चैंपियनशिप बॉलीवुड दीवा में पहला स्थान हासिल किया है। शिप्रा के पिता सेवानिवृत्त कर्नल सुरेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि वे हूलागंज में रहते थे।
शिप्रा की शुरुआती शिक्षा कानपुर में हुई थी। इसके बाद अलग-अलग स्थानों पर उनकी पोस्टिंग होती रही। 2002-05 तक लघु शस्त्र निर्माणी (एसएएफ) में क्वालिटी एश्योरेंस विभाग के हेड रहे। इस दौरान भी पूरा परिवार कानपुर में रहा। मौजूदा समय में ग्रेटर नोएडा में रह रहे हैं।
शिप्रा की शादी चंडीगढ़ में रहने वाले विशाल मल्होत्रा से हुई है। वर्षों से उनकी बेटी कनाडा में रह रही है। 28 नवंबर को टोरंटो में आयोजित मिसेज साउथ ईस्ट एशिया चैंपियनशिप बॉलीवुड दीवा में पहला स्थान हासिल किया है। उन्होंने बताया कि शिप्रा ने एफआरआई स्कूल देहरादून से 12वीं की पढ़ाई की थी।
विज्ञापन
गुवाहाटी के कॉलेज से स्नातक और बाद में आईएसएम अहमदाबाद से दूसरे विषय से फिर स्नातक किया। बचपन से ही वो स्कूलों में डांस और एक्टिंग की प्रतियोगिताओं में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेती थी। कॉलेज में होने वाले नाटकों में भी प्रतिभाग करती थी।