{"_id":"5c14928dbdec2256f253c8e7","slug":"shikshamitra-suicide-case-in-kannauj","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शिक्षामित्र द्वारा आत्महत्या के मामले में तीन शिक्षा अधिकारियों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट का मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षामित्र द्वारा आत्महत्या के मामले में तीन शिक्षा अधिकारियों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट का मुकदमा
Sat, 15 Dec 2018 11:32 AM IST
gaurav gaurav
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: gaurav gaurav
Updated Sat, 15 Dec 2018 11:32 AM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के कन्नौज जिले में छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के नगला कायस्थान गांव में शिक्षामित्र द्वारा की गई आत्महत्या का मामला तूल पकड़ने लगा है। मृतक शिक्षामित्र की पत्नी की तहरीर पर कोतवाली में खंड शिक्षा अधिकारी समेत तीन शिक्षा अधिकारियों के खिलाफ दलित उत्पीड़न की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
नगला कायस्थान निवासी शिक्षामित्र पवन कुमार कठेरिया ने 19 अक्टूबर की रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पंचनामा भरते समय मृतक शिक्षामित्र की जेब से सुसाइड नोट मिला था।
जिसमें खंड शिक्षा अधिकारी सुनील दुबे, सह समन्वयक शैलेश मिश्रा और संकुल प्रभारी प्रभात मिश्रा द्वारा परेशान किए जाने से तंग आकर आत्महत्या करने की बात लिखी थी।

मृतक शिक्षा मित्र की पत्नी ममता देवी ने तीनों शिक्षा अधिकारियों को पति की मौत के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए एससी-एसटी एक्ट आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष राम शंकर कठेरिया को पत्र भेज न्याय की गुहार लगाई थी।
राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने देर रात खंड शिक्षा अधिकारी सुनील दुबे, एबीआरसी शैलेश मिश्रा और संकुल प्रभारी प्रभात मिश्रा के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने और दलित उत्पीड़न के तहत रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।