फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Shikshamitra committed suicide by hanging himself

UP: शिक्षामित्र ने फंदा लगाकर दी जान, शराब के लिए घर में कर रहा था कलह, पत्नी-बच्चों ने थाने में की थी शिकायत

Sun, 11 Aug 2024 05:45 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 11 Aug 2024 05:45 PM IST
सार

Banda News: शिक्षामित्र ने फंदा लगाकर जान दे दी। तीन दिन से घर में शराब पीने को लेकर कलह चल रही थी। पत्नी से शराब के लिए पैसे मांग रहा था। कलह के चलते घर में चूल्हा तक नहीं जला था।

विज्ञापन
Shikshamitra committed suicide by hanging himself
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बांदा जिले में शिक्षामित्र ने घर के कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। शराब के लिए तीन दिन से घर में कलह कर रहा था। पत्नी व बच्चों ने शनिवार को मटौंध थाने में शिकायत की। पुलिस के पहुंचने पर वह घर से भाग निकला था। रात में घर में आया और तड़के फंदा लगा लिया। मटौंध थाना क्षेत्र के आलमखोर गांव निवासी शिवकुमार अहिरवार (48) गांव की प्राथमिक पाठशाला में शिक्षामित्र था।
विज्ञापन


शनिवार को सुबह भतीजी मीनाक्षी किसी काम से घर के कमरे में गई तो वह पंखे से साड़ी के फंदा से लटका मिला। भाई राजेंद्र ने बताया कि शिवकुमार शराब का लती था। दो भाइयों में छोटा था। तीन दिन से घर में शराब पीने को लेकर कलह चल रही थी। पत्नी से शराब के लिए पैसे मांग रहा था। कलह के चलते घर में चूल्हा तक नहीं जला था। कलह से ऊबकर पत्नी लक्ष्मी और तीनों पुत्रों ने शनिवार को मटौंध थाने में शिकायत भी की थी।
विज्ञापन

शिकायत पर पुलिस घर पहुंची तो वह जंगल की ओर भाग गया। धमकी दे रहा था कि फंदा लगाकर खुदकुशी कर लेगा। रात में किसी समय घर आया और सुबह फंदे से लटका मिला। आठ बीघा जमीन है। मटौंध थाना इंस्पेक्टर राममोहन राय ने बताया कि घरेलू कलह के चलते फंदा लगाकर जान दी है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed