फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Shikamitra's body was found hanging

हरदोई: फांसी पर लटकता मिला शिक्षामित्र का शव, घर में मचा कोहराम, लाश देख पत्नी बदहवास

Mon, 15 Jun 2020 01:34 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 15 Jun 2020 01:34 PM IST
विज्ञापन
Shikamitra's body was found hanging
मृतक की फाइल फोटो व रोते-बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला

हरजोई जिले में अतरौली थाना क्षेत्र के ग्राम कौड़िया के मजरा कठौनी निवासी शिक्षामित्र ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घर के अंदर बनी कच्ची कोठरी में सोमवार सुबह शव रस्सी से फांसी पर लटकता मिला। परिजनों ने शिक्षक भर्ती न हो पाने के तनाव में खुदकुशी किए जाने की सूचना पुलिस को दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन

कठौनी निवासी राजीव कुमार (४७) पुत्र हीरालाल प्राथमिक विद्यालय कौड़िया द्वितीय में शिक्षामित्र के पद पर तैनात थे। रविवार की रात गांव में ही उनके परिचित घुन्ना की पुत्री की शादी थी। रात लगभग १२ बजे शादी से वापस घर आकर सोने जाने की बात कहकर घर में पीछे की ओर बनी कोठरी में चले गए।

विज्ञापन


सुबह काफी देर तक वह बाहर नहीं आए तो बड़ा पुत्र विवेक उन्हें बुलाने के लिए गया। दरवाजा खोलते ही राजीव का शव फांसी पर लटकता दिखा, तो उसने शोर मचाया। शोर सुनकर अन्य परिजन मौके पर आ गए। परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई, तो पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक संतोष तिवारी ने बताया कि मृतक के भाई रामचंद्र ने ६९ हजार शिक्षक भर्ती में सफलता न मिलने के कारण तनाव में आकर खुदकुशी किए जाने की लिखित सूचना दी है। राजीव १२ अप्रैल २००४ को शिक्षामित्र बने थे। ४ अगस्त २०१४ को उनका समायोजन सहायक अध्यापक के पद पर हो गया था।


२५ जुलाई २०१७ को समायोजन न्यायालय के आदेश पर निरस्त हो गया था। इसके बाद से राजीव तनाव में थे। राजीव कुमार ने शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) भी २०१४ में उत्तीर्ण की थी। मृतक के परिवार में पत्नी सीता देवी, पुत्री संगीता और निशा व पुत्र विवेक और उमेश हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed