फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Sharmila Tagore birthday special story about birth place

जन्मदिन विशेषः जब बेटी सोहा ने शर्मिला टैगोर को दिखाईं उनके Birth Place की तस्वीरें

Fri, 08 Dec 2017 04:26 PM IST
गौरव शुक्ला, अमर उजाला, कानपुर
गौरव शुक्ला, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 08 Dec 2017 04:26 PM IST
विज्ञापन
Sharmila Tagore birthday special story about birth place
शर्मिला टैगोर जन्मदिन विशेष
क्रिकेटर मंसूर अली खान पटौदी की बीवी और बॉलीवुड की बेहतरीन अभिनेत्रियों में शुमार शर्मिला टैगोर का आज जन्मदिन है। शर्मिला 73 साल की हो गई हैं। शर्मिला ने ही हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में बिकिनी कल्चर को लोकप्रिय बनाया था। आइये जानते हैं शर्मिला के जन्मदिन पर उनसे जुड़े कुछ किस्से जो खुद उनकी बेटी सोहा अली खान ने मीडिया को सुनाये थे। 
विज्ञापन

फरवरी 2015 में यूपी के कानपुर शहर पहुंचीं सोहा अली खान ने अपनी मां शर्मिला और कानपुर से रिलेशन के बारे में लोगों को बताया कि वह इस शहर को कितना मिस करती हैं। सोहा अपने पति बॉलीवुड एक्टर कुनाल खेमू के साथ कानपुर एक स्कूल के कार्यक्रम में पहुंची थीं। 
विज्ञापन

सोहा ने कहा था कि,"जब मुझे पता चला कि मैं कानपुर जा रही हूं और मेरी मां शर्मिला टैगोर यहीं पैदा हुई थीं तो मैं बहुत उत्साहित थी। यहां आने पर मैने फोन पर उनसे बात की और कुछ शहर की तस्वीरें और उन्हें देखने के लिए भेजीं तो वास्तव में वह बहुत खुश हुईं।"  
विज्ञापन
विज्ञापन


 

रबींद्रनाथ टैगोर के रिश्तेदार थे शर्मिला के पिता

Sharmila Tagore birthday special story about birth place
शर्मिला टैगोर जन्मदिन विशेष
शर्मिला टैगोर का जन्म 8 दिसंबर 1944 को कानपुर में हुआ था। उनके पिता गितिंद्रनाथ टैगोर जो रबींद्रनाथ टैगोर के रिश्तेदार थे। उन्होंने पटौदी के नवाब मंसूर अली खान के साथ शर्मिला की शादी तय कर दी थी। नाम का विवाह किया। नवाब मंसूर अली खान पटौदी से शादी के बाद उन्होंने इस्लाम कबूल कर लिया और अपना नाम बदलकर "बेगम आयशा सुल्ताना" कर दिया। दोनों के 3 बच्चे हैं जिनमें सैफ अली खान का जन्म 19 70 में हुआ था, साबा अली खान और सोहा अली खान 1978 में पैदा हुई थीं


 


 

 

'अपूर संसार' से उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था

Sharmila Tagore birthday special story about birth place
शर्मिला टैगोर जन्मदिन विशेष

'अराधना', 'मौसम', 'चुपके-चुपके', 'सफर' जैसी बेहतरीन फिल्मों के जरिये बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाने वाली शर्मिला का जन्म कानपुर में हुआ। जन्म के कुछ दिनों बाद शर्मिला को उनके पिता हैदराबाद ले गए। 1959 में सत्यजीत रे के निर्देशन में बंगाली फिल्म 'अपूर संसार' से उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। शर्मिला को बॉलीवुड में शक्ति सामंत ने बड़ा ब्रेक दिया। 

शम्मी कपूर के साथ उन्हें 'कश्मीर की कली' में काम करने का मौका मिला, जिसने उन्हें रातों-रात स्टार बना दिया। इसके बाद उन्होंने शक्ति सामंत के साथ कई 'अराधना' और 'एन ईवनिंग इन पेरिस' जैसी सुपरहिट फिल्मों में भी काम किया। शक्ति सामंत ने राजेश खन्ना और शर्मिला टैगोर की जोड़ी बनाई, जिसका जादू आज बरकरार है।

अपना नाम आयशा सुल्ताना रख लिया

Sharmila Tagore birthday special story about birth place
शर्मिला टैगोर जन्मदिन विशेष
साल 1967 में आई 'एन ईवनिंग इन पेरिस' में शर्मिला टैगोर ने बिकिनी पहनी थी। उस दौर में ये आसान नहीं था। जब ये फिल्म रिलीज हुई तब तक शर्मिला टैगोर की मंसूर अली खान पटौदी से सगाई हो चुकी थी और माना जा रहा था कि नवाब खानदान उनसे रिश्ता तोड़ लेगा लेकिन ऐसा हुआ नहीं था। शादी के बाद शर्मिला ने इस्लाम कबूल कर लिया था और अपना नाम आयशा सुल्ताना रख लिया था। उन्होंने 1968 में फिल्मफेयर मैगजीन के लिए बिकिनी में फोटोशूट भी करवाया था। शर्मिला को दो राष्ट्रीय पुरस्कार और दो फिल्मफेयर अवॉर्ड्स भी मिल चुके हैं। साल 2013 में उन्हें भारत सरकार ने पद्म भूषण से सम्मानित किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed