फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Sharang Cannon made in Kanpur will be handed over to the Defense Minister Army today

लखनऊ में चल रहे डिफेंस एक्सपो के दौरान कानपुर में बनी शारंग तोप आज रक्षामंत्री सेना को सौंपेंगे

Fri, 07 Feb 2020 09:27 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 07 Feb 2020 09:27 AM IST
विज्ञापन
Sharang Cannon made in Kanpur will be handed over to the Defense Minister Army today
कानपुर में बनी शारंग तोप
आयुध निर्माणी कानपुर (ओएफसी) में विकसित शारंग तोप को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह लखनऊ में चल रहे डिफेंस एक्सपो में शुक्रवार को आधिकारिक रूप से सेना को सौंपेंगे। इस दौरान सेना के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ ही आयुध निर्माणी बोर्ड के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन


300 शारंग तोप सेना को चरणबद्ध तरीके से दी जानी हैं। शारंग तोप को कुछ समय पहले ही सेना में शामिल किया गया है। शारंग इस्राइली तोप सोल्टम का आधुनिक संस्करण है। पहले इसकी कैलिबर 135 एमएम थी, जिसे अब 155 एमएम किया गया है।
विज्ञापन


इस तोप ने भारत फोर्ज और पुंज ल्यावड की तोपों को पछाड़कर सेना से आर्डर हासिल किया था। इसकी मारक क्षमता 38 किलोमीटर है। इसके अलावा तोप की निरंतरता (गोले दागने की क्षमता) जबरदस्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन


70 डिग्री तक घूम जाने के कारण इस तोप में पहाड़ों में छिपे दुश्मनों को तबाह करने की विशेष क्षमता है। यह तोप मेक इन इंडिया के तहत विकसित की गई है। इसमें लगे सभी उपकरण स्वदेशी हैं। इससे पहले ओएफसी और फील्ड गन में विकसित धनुष तोप भी सेना को सौंपी जा चुकी है।
 
तोप की खासियत
वजन 8 टन
लंबाई 11 मीटर
चौड़ाई 2.45 मीटर
ऊंचाई 2.55 मीटर
कैलिबर 155 मिलीमीटर
कैरिज स्प्लिट ट्रेल
मारक क्षमता 38 किलोमीटर तक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed