फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Shameful act of miscreants in Hamirpur, bike revolved around the girl, knifed on protest

मनचलों की शर्मनाक हरकत: युवती के ईद गिर्द घुमाई बाइक, विरोध पर चाकू से मारा, नशे में धुत थे आरोपी

Fri, 12 May 2023 02:49 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 12 May 2023 02:49 PM IST
सार

Hamirpur Crime: मौदहा कोतवाली क्षेत्र शराब के नशे में धुत दो मनचलों ने युवती के ईद गिर्द बाइक घुमाकर छेड़खानी की। इसका विरोध करने पर युवती को चाकू मारकर घायल कर दिया। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।  

विज्ञापन
Shameful act of miscreants in Hamirpur, bike revolved around the girl, knifed on protest
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हमीरपुर जिले के मौदहा कोतवाली क्षेत्र में शादी समारोह में शामिल होने आई युवती के आसपास शराब के नशे में दो मनचले बाइक घुमाने लगे। युवती के परिजनों के विरोध करने पर दोनों मनचलों ने युवक पर चाकुओं से हमला कर गंभीर रुप से घायल कर दिया।

विज्ञापन

वहीं खुद को भी चाकू मारकर घायल कर लिया। पुलिस ने दोनों घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया है। जहां से एक को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। मामला मौदहा कोतवाली के कस्बा मोहल्ला साजन तालाब का है। बतायाजा रहा है कि रोहित व ज्ञान सिंह शराब के नशे में धुत थे।
विज्ञापन

इस दौरान दोनों शादी समारोह में आई युवती के ईद गिर्द बाइक घुमाने लगे।  मोहल्ला निवासी संजय ने विरोध किया तो दोनों ने संजय पर चाकुओं से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। मामला गंभीर होता देख रोहित ने खुद को भी चाकू मार घायल कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने सीएचसी में भर्ती कराया
सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने दोनों घायलों को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से संजय को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। कोतवाल हेमंत मिश्रा ने बताया कि दो पक्षों में शराब के नशे में मारपीट हुई है। तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed