{"_id":"6acfe40555ffe9acf10f8c12","slug":"shalus-mother-in-law-filed-an-application-in-court-for-power-of-attorney-kanpur-news-c-12-1-knp1024-1683919-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: पावर ऑफ अटॉर्नी के लिए शालू की सास ने कोर्ट में दी अर्जी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: पावर ऑफ अटॉर्नी के लिए शालू की सास ने कोर्ट में दी अर्जी
विज्ञापन
कानपुर। दवा कारोबारी विनीत मिनोचा की हत्या और बेटे सुब्रत के जेल जाने के बाद कारोबार को चलाने के लिए विनीत की पत्नी पुनीता ने सुब्रत से पावर ऑफ अटार्नी पंजीकृत कराने की कोर्ट से अनुमति मांगी है। सीजेएम कोर्ट में गुरुवार को अर्जी पर सुनवाई हो सकती है।
कल्याणपुर के इंदिरानगर स्थित रतन आर्बिट अपार्टमेंट में पांच सितंबर को दवा कारोबारी विनीत मिनोचा की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई थी। हत्या में पुलिस ने पहले विनीत की बहू शालू, पुराने नौकर विशाल गौतम और उसके साथी राजकिशोर को जेल भेजा था लेकिन विशाल को पुलिस रिमांड पर लेने के दौरान उसने शालू नहीं बल्कि सुब्रत के कहने पर विनीत की हत्या करने की बात कही थी। इसके बाद पुलिस ने कोर्ट में अर्जी देकर शालू को जेल से रिहा करवा दिया था और सुब्रत को जेल भेज दिया गया था।
पति की मौत और बेटे के जेल जाने के बाद करोड़ों के कारोबार को चलाने के लिए विनीत की पत्नी पुनीता ने कारोबार की बागडोर अपने हाथ में ले ली है लेकिन कारोबार को चलाने में कई समस्याएं आ रही हैं। इस पर पुनीता ने सीजेएम कोर्ट में अपने अधिवक्ता के माध्यम से एक अर्जी दी है जिसमें कहा है कि दवा कारोबार से आने वाले रुपये बैंक में जमा तो हो रहे हैं लेकिन निकल नहीं पा रहे हैं। बैंक अधिकारियों ने चेक पर पुनीता और सुब्रत दोनों के हस्ताक्षर करने पर ही पैसे निकलने की बात कही है।
विज्ञापन
सुब्रत के जेल में होने के कारण बार बार उससे जेल जाकर चेक पर हस्ताक्षर बनवाने में समस्या आ रही है। त्योहार का समय है और बैंक से पैसा न निकलने से कर्मचारियों को वेतन देने में भी दिक्कत आ रही है। इसके अलावा दवा कंपनियों को भुगतान नहीं हो पा रहा है। लाइसेंस आदि में भी समस्या आ सकती है। इन सभी परेशानियों के चलते पुनीता ने जेल में बंद सुब्रत को पुनीता के हक में पावर ऑफ अटॉर्नी करने की अनुमति देने के लिए कोर्ट में अर्जी दाखिल की है।
शालू भी कर सकती है कम बैक
कारोबार के लिए पुनीता के आगे आने के बाद अब माना जा रहा है कि शालू भी अपने बेटे के अधिकार के लिए आगे आ सकती है। शालू के मायकेवाले पहले से ही अपने अधिवक्ता के संपर्क में हैं। फिलहाल शालू लखनऊ स्थित मायके में ही है। परिवार के करीबियों का कहना है कि जल्द ही शालू की ओर से कोई अर्जी कोर्ट में दिए जाने की संभावना है। यदि ऐसा होता है कि तो 50 करोड़ के कारोबार के लिए अब सास-बहू आमने-सामने होंगी।