फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Shahzadi Khan a resident of Uttar Pradesh was hanged in Dubai

शहजादी को दुबई में हुई फांसी: लड़की के पिता बोले- सरकार चाहती तो बच जाती जान, मेरी निर्दोष बेटी चली गई

Mon, 03 Mar 2025 11:29 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, बांदा
अमर उजाला नेटवर्क, बांदा Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 03 Mar 2025 11:29 PM IST
सार

अमर उजाला टीम ने शहजादी प्रकरण को एक अभियान के तहत चलाया। इस मुहिम में तमाम राजनैतिक दल, समाजसेवी, अधिवक्ता, जनप्रतिनिधि बांदा की बेटी को बचाने के लिए सड़क पर उतर आए। बावजूद उसकी जान बच नहीं सकी।

विज्ञापन
Shahzadi Khan a resident of Uttar Pradesh was hanged in Dubai
शहजादी के पिता शब्बीर व शहजादी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सरकार चाहती तो बच जाती बेटी की जान। निर्दोष बेटी फांसी पर चढ़ गई। नहीं बचा पाई भारत सरकार अपनी बेटी की जान। यह बात फोन पर रो-रोकर शहजादी के पिता शब्बीर ने कही।

विज्ञापन


मटौंध थाना क्षेत्र के गोयरा मुगली गांव निवासी शब्बीर खान की बेटी शहजादी रोटी बैंक सोसाइटी से जुड़कर समाजसेवा का काम करती थी। फेसबुक के जरिए उसकी दोस्ती आगरा के रहने वाले उजैर पुत्र मतलूब से हो गई। नाटकीय ढंग से दिसंबर 2021 में इलाज कराने के नाम पर शहजादी को उजैर अपने शहर आगरा ले गया। वहां उसका टूरिस्ट वीजा बनवाया और दुबई में रह रहे आगरा निवासी दंपति फैज अहमद व नादिया के पास भेज दिया। जहां पर उसे नियोक्ता के बच्चे की देखभाल के लिए नियुक्ति किया गया।

विज्ञापन

सात दिसंबर 2022 को बच्चे को टीका लगाया गया और उसी दिन उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम की सिफारिश के बावजूद माता-पिता ने कराने से इनकार कर दिया। जांच रोकने के सहमति पत्र पर हस्ताक्षर भी किए, लेकिन फरवरी माह में अचानक एक वीडियों रिकार्डिंग में बच्चे की हत्या स्वीकार करते हुए दिखाया गया।

10 फरवरी 2023 को यूएई पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। 31 जुलाई 2023 को अदालत ने उसे फांसी की सजा सुना दी। बेटी को बचाने के लिए पिता ने काफी हाथ-पैर पटके। बेटी को बहला-फुसलाकर आगरा ले जाने और वहां से दुबई में बेच देने सहित धोखाधड़ी आदि का मुकदमा मटौंध थाने में दर्ज कराया। लेकिन, उसमें कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसके बाद अमर उजाला टीम ने शहजादी प्रकरण को एक अभियान के तहत चलाया। इस मुहिम में तमाम राजनैतिक दल, समाजसेवी, अधिवक्ता, जनप्रतिनिधि बांदा की बेटी को बचाने के लिए सड़क पर उतर आए। बावजूद उसकी जान बच नहीं सकी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed