फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   sexual abuse by older teenager to have made unwed mother

पड़ोसी पर किशोरी के यौन शोषण का आरोप

Tue, 27 Sep 2016 11:35 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल/अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 27 Sep 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
sexual abuse by older teenager to have made unwed mother
डेमो
उरई में किशोरी के यौनशोषण का सनसनीखेज मामला सामने आया है। शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बोहदपुरा निवासी एक व्यक्ति ने गांव के ही अधेड़ पर भतीजी का यौन शोषण कर गर्भवती करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए किशोरी को मेडिकल परीक्षण को भेजकर कार्रवाई की बात कही है।  
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में कहा कि वह बाहर शहरों में जाकर मुस्लिम समाज की धार्मिक किताबों को बेच कर परिवार का भरण पोषण करता है। तीन-चार माह के लिए बाहर गया था। इस दौरान घर में उसकी मानसिक रूप से कमजोर भतीजी व बुजुर्ग मां घर में थी। इस दौरान गांव के पड़ोसी रफीक पुत्र रमजान उसे डरा धमका कर तीन माह से यौन शोषण करता रहा। पीड़िता को परिजनों को बताने पर जान से मारने की धमकी देता था। वे लौटे तो भतीजी का पेट ज्यादा उभरते देखा। इस पर डाक्टरों को दिखाया तो उन्होंने गर्भवती होने की बात कही। जब लड़की से पूछताछ की गयी तो उसने रफीक का नाम बताया और कहा कि रफीक उसे परिवार वालों से बताने के लिए मना करता था और धमकी देता था कि अगर किसी को इस बारे में बताया तो जान से खत्म कर दूंगा। पुलिस ने किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजकर कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed