{"_id":"66b7b9aea1d83bd8d909e80b","slug":"sextortion-gang-that-extorted-money-by-making-obscene-videos-during-conversations-busted-nine-arrested-2024-08-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: बातचीत के दौरान अश्लील वीडियो बनाकर उगाही करने वाले सेक्सटॉर्शन गैंग का पर्दाफाश, नौ गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: बातचीत के दौरान अश्लील वीडियो बनाकर उगाही करने वाले सेक्सटॉर्शन गैंग का पर्दाफाश, नौ गिरफ्तार
Sun, 11 Aug 2024 12:34 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 11 Aug 2024 12:34 AM IST
सार
गिरोह की महिलाएं अश्लील वीडियो कॉल करतीं थीं, साथी रिकॉर्डिंग कर ब्लैकमेल करते थे। पीड़ित को वीडियो भेजने के बाद कभी सीबीआई तो कभी क्राइम ब्रांच का अफसर बन रुपये वसूलते थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अश्लील वीडियो कॉल के माध्यम से लोगों को ब्लैकमेल करने वाले एक बड़े गिरोह का खुलासा हुआ है। गिरोह में शामिल महिलाएं और युवतियां साथियों की ओर से मुहैया कराए गए नंबरों पर अश्लील वीडियो कॉल करतीं थीं। पीछे खड़ा साथी दूसरे मोबाइल फोन से इसकी रिकॉर्डिंग कर लेता था। इसके बाद शुरू होता था ब्लैकमेल करने का खेल। पहले पीड़ित को वीडियो भेजते फिर सीबीआई या क्राइम ब्रांच का अफसर बन रुपये वसूल लेते थे।
विज्ञापन
ऐसे ही मामलों की शिकायत पर पश्चिमी जोन की स्वाॅट (स्पेशल वेपंस एंड टैक्टिक्स) टीम और कल्याणपुर पुलिस ने सर्विलांस की मदद से दंपती समेत नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इसे सेक्स्टॉर्शन गैंग नाम दिया है। इनके पास से 14 मोबाइल, तीन बाइक, तीन एटीएम कार्ड, बैंक खातों में फ्रीज 34 हजार रुपये और 2840 रुपये बरामद किए हैं। डीसीपी पश्चिम राजेश कुमार सिंह ने बताया कि आरोपियों की पहचान सचेंडी के गणेशपुर निवासी गजेंद्र उर्फ दशरथ, अनुज, बंदीपुरवा निवासी पंकज, फतेहपुर के थरियांव निवासी राहुल सिंह, गाजीपुर के भगवानपुर निवासी दीपक कुमार, रिंकू, इंद्रजीत, उसकी पत्नी संध्या, चंदन के रूप में हुई है। आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। वहीं खुलासा करने वाली टीम को 25 हजार रुपये का इनाम दिया गया है।
विज्ञापन
पत्नी करती अश्लील वीडियो कॉल, पति करता रिकॉर्डिंग
डीसीपी ने बताया कि दशरथ और अनुज लोगों का मोबाइल डेटा एकत्रित करते थे। एक बार में 20 से 25 नंबर संध्या और इंद्रजीत को देते थे। संध्या और गिरोह में शामिल अन्य महिलाएं अश्लील वीडियो कॉल करतीं थीं। इंद्रजीत व अन्य लोग इसकी रिकॉर्डिंग कर लेते थे। इसके बाद गैंग के राहुल सिंह, दीपक कुमार और रिंकू वीडियो भेजकर ब्लैकमेल करते थे। घबराए लोग इनके खाते में रुपये ट्रांसफर कर देते थे।
टीवी सीरियल से सीखी पुलिस की बोली-भाषा
आरोपियों ने बताया कि उन्होंने टीवी पर आने वाले जासूसी सीरियल से पुलिस की बोली-भाषा सीखी। ताकि फोन कर लोगों को अपने अरदब में ले सकें। आरोपियों ने बताया कि सेक्सटाॅर्शन के अलावा वे प्रधानमंत्री योजना के अंतर्गत आवास आवंटन कराने के नाम पर भी कई लोगों को ठग चुके हैं। सभी आरोपी अपने प्रोफाइल पर किसी न किसी पुलिस अधिकारी की फोटो लगाकर रखते थे।

फर्जी आईडी के जरिये सहारनपुर में खुलवाया बैंक खोता
आरोपियों ने बताया कि उन्होंने एक फर्जी आईडी से वर्षा के नाम से केनरा बैंक छुटमलपुर सहारनपुर में खाता खोला था। इसमें ही लोगों से रकम मंगाते थे। खाते से रुपये निकालने के बाद आपस में बांट लेते थे। सभी के सिम मध्यप्रदेश या दिल्ली के थे।

गैंग में आधा दर्जन से ज्यादा महिलाएं और युवतियां
आरोपी संध्या ने बताया कि ठगी के इस काम में उसे पति इंद्रजीत लाया था। उसके गैंग में आधा दर्जन से ज्यादा महिलाएं और युवतियां हैं। उसने बताया कि चंगुल में कुछ ऐसे अधेड़ भी हैं, जिन्हें गिरोह में शामिल लड़कियां इमोशनल ब्लैकमेल कर रही हैं। कभी पापा, मम्मी की बीमारी के नाम पर रुपये ऐंठती हैं तो कभी कहती हैं कि पापा ने देख लिया है बात करते।
गैंगस्टर एक्ट की होगी कार्रवाई
सेक्सटॉर्शन गैंग का पर्दाफाश कर एक महिला समेत नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही गैंग के अन्य आरोपी भी पुलिस की गिरफ्त में होंगे। आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की जाएगी।- राजेश कुमार सिंह, डीसीपी पश्चिम