फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   seven people injured in road accident in kanpur

कानपुर: नौसिखिये कार चालक ने राहगीरों को उड़ाया, सात लोग घायल

Fri, 08 Jan 2021 12:41 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Fri, 08 Jan 2021 12:41 AM IST
विज्ञापन
seven people injured in road accident in kanpur
इसी कार से हुआ हादसा - फोटो : अमर उजाला
कानपुर में गोविंदनगर थाना क्षेत्र में गोविंदपुरी पुल के नीचे पार्किंग से कार निकालने गए नौसिखिये चालक ने कार से सात लोगों को टक्कर मारकर घायल कर दिया। ठेले पलटा दिए। सड़क किनारे एक पोल से टकरा कर कार रुकी। आक्रोशित भीड़ ने कार पर पथराव कर दिया।
विज्ञापन


चालक कार में सवार अपने साथियों समेत भाग निकला। पुलिस ने कार कब्जे में ले ली। घायलों को हैलट अस्पताल भिजवाया गया है। कार पास के फर्नीचर कारोबारी की होने का पता चलने पर पुलिस ने कारोबारी को हिरासत में ले लिया। गोविंदपुरी नवीन पुल के नीचे कच्ची बस्ती की ओर खाली पड़ी जगह पर लोगों ने पार्किंग स्थल बना रखा है।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एक फर्नीचर कारोबारी ने अपने नौसिखिये चालक को पार्किंग से अपनी क्रेटा कार निकाल कर लाने को कहा। चालक ने पार्किंग से कार निकाली लेकिन इसके बाद कार अनियंत्रित होकर डीबीएस चौराहे की ओर बढ़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार ने ठेले पर सब्जी बेच रहे कच्ची बस्ती निवासी राजेश (38) पत्नी गीता और उसकी बेटी वर्षा को टक्कर मारी। ठेला भी क्षतिग्रस्त हो गया। इसके बाद सब्जी खरीद रहे फारुख, स्कूटी सवार दीपक गुप्ता व एक महिला को टक्कर मार दी।

गोविंदपुरी पुल से चावला चौराहे की ओर जाने वाली सड़क को पार कर कार नौबस्ता आवास विकास निवासी साइकिल सवार प्राइवेट कर्मचारी शिवम मिश्रा (22) को टक्कर मारते हुए पोल से जा टकराई। डीबीएस चौराहे और पुराने गोविंदपुरी पुल पर चारों तरफ से जाम लग गया। कार चालक व दो साथी भाग निकले।


शिवम को रीजेंसी में भर्ती कराया है जबकि, अन्य घायलों को पुलिस ने हैलट में भर्ती कराया। थाना प्रभारी अनुराग मिश्रा ने बताया कि सात लोग घायल हुए हैं। कार मालिक फर्नीचर कारोबारी को हिरासत में लिया गया है। सत्यम की तहरीर पर पुलिस ने कार के नंबर के आधार पर लापरवाही से गाड़ी चलाकर लोगों की जान जोखिम में डालने का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed