फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Seven people in one family of hardoi died in a road accident on Yamuna expressway

मातम में बदलीं शादी की खुशियां: यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, एक ही परिवार के सात लोगों की मौत

Sat, 07 May 2022 01:28 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 07 May 2022 01:28 PM IST
सार

यमुना एक्सप्रेस-वे पर हुए हादसे में संडीला क्षेत्र के सुंदरपुर टिकारा निवासी कार सवार एक ही परिवार के सात लोगों की मौत से कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि घर पर दो शादियों के कार्यक्रम के बाद परिवार नोएडा वापस जा रहा था।  

विज्ञापन
Seven people in one family of hardoi died in a road accident on Yamuna expressway
मृतक नवदंपत्ति - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरदोई जिले में संड़ीला कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सुंदरपुर टिकरा निवासी कार सवार एक ही परिवार के सात लोगों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, शादी के कार्यक्रम होने के बाद पूरा परिवार शुक्रवार की रात 11 बजे अपनी कार से नोएडा के लिए निकला था। तभी मथुरा के थाना नौहझील के अंतर्गत यमुना एक्सप्रेसवे पर आगे चल रहे अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई।

विज्ञापन

इस हादसे में 60 वर्षीय लल्लू उनकी 55 वर्षीय पत्नी शकुंतला, संजय व उनकी पत्नी निशा और उनका पुत्र कृष, भाई गोपाल के साथ ही नवदंपत्ति राजेश और उसकी दुल्हन नंदनी की मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन

कुछ दिन पहले ही हुई थी शादी
मिली जानकारी के अनुसार पिछले 10 वर्षों से 60 वर्षीय लल्लू पुत्र स्व. गंगादीन अपने छह पुत्रों के साथ नोएडा सेक्टर 93 में किराये पर रहते थे।  उनका परिवार मजदूरी कर जीवन यापन करता था। लल्लू के पुत्र राजेश की शादी 30 अप्रैल को हुई थी। उसके साथ ही लल्लू के पुत्र रामकरन की पुत्री मोनी की भी शादी दो मई को हुई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Seven people in one family of hardoi died in a road accident on Yamuna expressway
मृतक नवदंपत्ति - फोटो : अमर उजाला

सभी 20 अप्रैल को अपने गांव सुंदर पुर आए थे। लल्लू के 6 लड़के थे, जिसमें उनके साथ तीन लड़के धीरज, राजेश, श्री गोपाल थे। उनका एक पुत्र राम बाबू अपने परिवार के साथ शुक्रवार की सुबह बस द्वारा नोएडा चला गया था। वहीं, राम, करन व राजू को अपने परिवार के साथ बाद में जाना था। वहीं, नंदनी बाराबंकी के मोहल्ला गांधीनगर की रहने वाली थी। मोनी की शादी ग्राम बगुआमऊ थाना कछौना से हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed