फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Seven injured including mother and daughter due to rivalry between two parties

Kanpur News: रंजिश में दो पक्षों में मारपीट मां-बेटी सहित सात घायल

Fri, 08 Nov 2024 11:53 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Fri, 08 Nov 2024 11:53 PM IST
विज्ञापन
Seven injured including mother and daughter due to rivalry between two parties
फोटो संख्या 13 जिला अस्पताल में घायल दंपत्ती सुनीता और विजय सिंह का इलाज करते स्वास्थ्य कर्मी। संवाद
विज्ञापन



एक ही परिवार के हैं , गांव नगला मेहंदी का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। रंजिश के चलते दो पक्षाें में शुक्रवार सुबह मारपीट हो गई। इस दौरान दोनों पक्षों के मां-बेटी सहित सात लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों के लोग एक ही परिवार के हैं। पुलिस घायलों को अस्पताल भिजवाकर कार्रवाई में जुट गई है।
बसरेहर थाना क्षेत्र के नगला मेहंदी निवासी सुनीता बताया कि उनकी जमीन को लेकर परिवार के ही संजीव से रंजिश चल रही है। आरोप लगाया कि संजीव सुबह करीब नौ बजे अपने दो बेटे अवनेंद्र और रामेंद्र के साथ घर में घुस आए। पति विजय सिंह के ऊपर लाठी-डंडो व कुल्हाड़ी से वार कर दिया।
विज्ञापन

बचाने पहुंची पत्नी, बेटे अंशू व बेटी वंदना के ऊपर भी हमला करके घायल कर दिया। सुनीता की छोटी बेटी ने बताया कि उसका ससुराल वैदपुरा में है। बड़ी बहन वंदना का ससुराल सैफई थाना क्षेत्र के माहतपुरा गांव में है। त्योहार पर दोनों बहनें घर आई हुई थीं। तभी परिवार के ऊपर हमला हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, संजीव का आरोप है कि विजय ने अपने परिवार के साथ उसके घर में घुसकर हमला कर दिया। जिसमें वह और उसके बेटे अवनेंद और रामेंद्र घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी भिजवाया। जहां विजय सिंह उसकी पत्नी सुनीता और संजीव की हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष समित चौधरी ने बताया कि दोनों पक्षों के लोगों का मेडिकल कराया गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed