{"_id":"5fce32db8ebc3ecfe32617de","slug":"seven-injured-in-truck-and-bus-collision","type":"story","status":"publish","title_hn":"चित्रकूट: ट्रक ने प्राइवेट बस में मारी टक्कर, सात यात्री घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रकूट: ट्रक ने प्राइवेट बस में मारी टक्कर, सात यात्री घायल
Mon, 07 Dec 2020 07:25 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 07 Dec 2020 07:25 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
चित्रकूट जिले की सीमा से सटे मप्र के नया गांव थाना अंतर्गत चित्रकूट सतना रोड पर बगदरा घाटी केे पास एक ट्रक ने प्राइवेट बस को टक्कर मार दी। इसमें बस में बैठे सात यात्री घायल हो गए। राहगीरों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। घायलों को सतना के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सोमवार दोपहर एक प्राइवेट बस चित्रकूट से सतना की ओर जा रही थी। उसी दौरान एक ट्रक सतना से आ रहा था। तभी चित्रकूट सतना रोड पर बगदरा घाटी केे पास दोनों वाहनों की भिड़ंत हो गई। हादसे में बस में बैठे सात यात्री घायल हो गए।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को सतना शहर के अस्पताल में भर्ती कराया। घायलों में मैनपुरी निवासी जबर सिंह व हर्षवर्धन सिंह, कसहाई रोड कर्वी निवासी हाशिम अली, मोहन लाल निवासी रीवा, सुरेश सिंह निवासी मझगवां, कामता प्रसाद निवासी मारकुंडी, सुनैना देवी निवासी हमीरपुर हैं। यात्री राजेश सिंह व अमित लाल ने बताया कि घटना की जानकारी देने के बाद भी पुलिस समय पर नहीं पहुंची थी। बताया जा रहा है कि बस में 18 यात्री बैठे थे।