{"_id":"6ae38052c962de8a89066025","slug":"memorandum-submitted-regarding-allegations-of-corruption-in-the-agriculture-department-chitrakoot-news-c-215-1-aur1007-138312-2026-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: 7.75 करोड़ से बनेगा थाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: 7.75 करोड़ से बनेगा थाना
विज्ञापन
चित्रकूट। शासन ने पर्यटन थाने के नए प्रशासनिक भवन को मंजूरी दे दी है। 7.75 करोड़ की लागत से बनने वाले इस भवन का निर्माण ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, परिमंडल चित्रकूटधाम-बांदा कराएगा। इसे 24 माह में पूरा करने का लक्ष्य है।
चित्रकूट में हर साल करीब एक करोड़ श्रद्धालु आते हैं। थाना बनने से बुजुर्ग का बेहोश होना, बच्चे का बिछड़ जाना, सामान गुम होने पर श्रद्धालुओं को इधर-उधर नहीं भटकना पड़ेगा। प्रवेश द्वार पर हेल्प डेस्क होगी, जहां प्रशिक्षित पुलिसकर्मी पर्यटकों की भाषा में उनकी समस्या सुनेंगे।
ऊपरी मंजिल पर हाईटेक कंट्रोल रूम बनेगा, जहां 100 से अधिक सीसीटीवी और ड्रोन से मेला क्षेत्र की लाइव निगरानी होगी। परिसर में ही खोया-पाया केंद्र, फर्स्ट एड रूम और सरकारी दरों वाला काउंटर भी होगा। आरईएस के अधिशासी अभियंता एसपी मिश्रा ने बताया कि मंजूरी मिल गई है। अब बजट आने का इंतजार है। बजट आते ही काम शुरू होगा। संवाद