Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   seven died of heart attack and three due to brain attack in Kanpur

Kanpur: कड़कड़ाती ठंड से बढ़े मरीज, हार्ट अटैक से सात और ब्रेन अटैक से तीन की मौत, डॉक्टरों ने दी ये सलाह

Thu, 19 Jan 2023 12:15 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 19 Jan 2023 12:15 AM IST
सार

जैसे-जैसे सर्दी बढ़ रही है, वैसे वैसे हार्ट के मरीज और हार्ट अटैक के मामले भी बढ़ते जा रहे हैं। शहर में हार्ट अटैक से सात और ब्रेन अटैक से तीन की मौत हो गई है। वहीं, हैलट इमरजेंसी में स्ट्रोक के आठ रोगी पहुंचे।

विज्ञापन
seven died of heart attack and three due to brain attack in Kanpur
हार्ट अटैक - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर में गलन भरी ठंड से लोगों का ब्लड प्रेशर बढ़ रहा है। इससे लोगों को अटैक पड़ रहा है। बुधवार को हार्ट अटैक से सात और ब्रेन अटैक से तीन रोगियों की मौत हो गई। इसके साथ ही 24 घंटे में हैलट इमरजेंसी में ब्रेन अटैक के आठ रोगी आए हैं।

विज्ञापन

शाम तक विभिन्न रोगों के 25 रोगियों को भर्ती किया गया। हैलट में मेडिसिन की ओपीडी में 250 रोगी देखे गए। इनमें 70 फीसदी रोगियों का ब्लड प्रेशर अधिक रहा है। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के सीनियर फिजीशियन डॉ. विशाल गुप्ता ने बताया कि रोगियों में हाई ब्लडप्रेशर का कोई लक्षण नहीं था।
विज्ञापन

वे दूसरी तकलीफ लेकर आए थे, लेकिन जब उनका बीपी नापा गया तो अधिक निकला। कार्डियोलॉजी इंस्टीट्यूट में दो हृदय रोगियों की इलाज के दौरान मौत हुई है। इसके अलावा पांच रोगी ब्रॉट डेड आए। वहीं, कई मरीज अन्य लक्षणों के साथ पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

कार्डियोलॉजी के इमरजेंसी प्रभारी सीनियर कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. उमेश्वर पांडेय ने बताया कि इमरजेंसी में 30 रोगियों को भर्ती किया गया। न्यूरो साइंसेज प्रमुख डॉ. मनीष सिंह के मुताबिक 40 फीसदी ब्रेन अटैक के रोगियों की अस्पताल पहुंचने के पहले ही मौत हो जाती है। दिक्कत होने पर रोगी को तुरंत अस्पताल लेकर आना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed