फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Seven died due to diseases due to scorching heat in Bundelkhand

UP : बुंदेलखंड में भीषण गर्मी से बीमारियों की चपेट में आकर सात की मौत, उल्टी-दस्त और बुखार के मरीज बढ़े

Wed, 22 May 2024 12:13 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट/महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट/महोबा Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 22 May 2024 12:13 AM IST
सार

चित्रकूट में उल्टी-दस्त और बुखार से मासूम समेत चार की जान गई। वहीं महोबा में बुखार से दो मासूमों व पेट दर्द से युवती ने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
Seven died due to diseases due to scorching heat in Bundelkhand
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बुंदेलखंड के जिले में इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में हैं। मंगलवार को उल्टी-दस्त और बुखार से पीड़ित सात लोगों की अस्पताल में मौत हो गई। इनमें चार लोगों की मौत चित्रकूट और तीन लोगों की मृत्यु महोबा में हुई। चित्रकूट में उल्टी-दस्त और बुखार के मरीज बढ़ गए हैं। तेज बुखार होने पर सकरौली गांव के राजनरेश (62) को लेकर परिजन जिला अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


इसी तरह रानीपुर भट्ट की पांच माह की अवंतिका को भी तेज बुखार के बाद अस्पताल लाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। वहीं चकौंध गांव की तिजिया देवी (70) और सरधुवा थाना क्षेत्र के हरीशनपुर के फूलचन्द्र निषाद (55) को उल्टी, दस्त, बुखार के चलते जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इन दोनों ने भी दम तोड़ दिया। उधर महोबा में मंगलवार को जिला अस्पताल में बुखार से दो मासूमों व पेट दर्द से युवती की मौत हो गई।

विज्ञापन
Trending Videos

शहर के मोहल्ला ढपलानापुरा निवासी अदीबा (18) को सोमवार की शाम पेट दर्द की शिकायत होने पर परिजन उसे जिला अस्पताल लाए। परिजन उसे अन्य जगह ले जा रहे थे लेकिन इससे पहले ही उसकी मौत हो गई। इसी तरह सूपा निवासी बृजकिशोर की चार माह की बेटी इशिका व चंदवारा निवासी विजय कुशवाहा के आठ माह के बेटे राहुल को एक दिन से बुखार आ रहा था। देर रात अचानक हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें जिला अस्पताल ले गए।
विज्ञापन

जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सीएमएस डॉ. पीके अग्रवाल का कहना है कि गर्मी के मौसम में मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। जिला अस्पताल की ओपीडी में मंगलवार को 1006 मरीज दिखाने पहुंचे। इसमें सर्वाधिक मरीज उल्टी, दस्त और बुखार के मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed