{"_id":"5bb618ad867a55291f5ce008","slug":"seven-boys-ruckus-in-girls-room-in-hardoi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अंधेरी रात लड़कियों के कमरे में 7 लड़कों ने मचाया उत्पात, महिला की भूमिका संदिग्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंधेरी रात लड़कियों के कमरे में 7 लड़कों ने मचाया उत्पात, महिला की भूमिका संदिग्ध
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Thu, 04 Oct 2018 07:35 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के हमीरपुर जिले में एक मोहल्ले में किराये पर रही छात्राओं के कमरे में बुधवार रात सात शोहदे घुस गए। जिसमें कई शराब के नशे में थे। छात्राओं के शोर मचाने पर मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंचे। पकड़े जाने के डर से पांच शोहदे हाथापाई कर भाग निकले, जबकि दो भीड़ के हत्थे चढ़ गए। लोगों ने दोनों को पीटने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
ललपुरा थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने गुरुवार को एसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसकी 16 वर्षीय पुत्री शहर के एक कालेज में इंटर की छात्रा है। पुत्री के साथ पड़ोसी गांव की एक छात्रा रहकर पढ़ाई करती है। दोनों किराये पर रहतीं हैं। बुधवार रात करीब साढ़े आठ बजे शहर के सड़ी गली मोहल्ला निवासी अंकुश यादव अपने छह साथियों को लेकर उसकी पुत्री के कमरे में घुस गया। जहां आरोपी ने उसकी पुत्री से अश्लील हरकतें कर अभद्रता की। छात्राओं के चिल्लाने पर मोहल्ले के लोग पहुंचे। इस पर शोहदे लोगों से भिड़ गए और हाथापाई कर पांच भाग निकले।
विज्ञापन
डेमो पिक
मौके पर पहुंचीं महिला एसआई संगीता यादव व एसआई विनय त्रिपाठी ने लोगों द्वारा पकड़े गए दो शोहदे अंकुश व उसके साथी को हिरासत में ले लिया। पीड़ित पिता ने पुलिस को बताया कि मौके पर भागे आरोपी धमकी दे रहे हैं। कोतवाल शैलकुमार सिंह ने बताया शोहदों पर पास्को एक्ट सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। एक सप्ताह पहले भी कुछ युवकों ने छींटाकशी की थी।
महिला की भूमिका संदिग्ध
इस घटना में एक महिला की भूमिका संदिग्ध बताई जा रही है। पुलिस ने इस महिला की काफी तलाश की तो वह मकान की छत पर छिपी बैठी मिली। पुलिस के मुताबिक घटना में उक्त महिला की भूमिका संदिग्ध है। वह उसी मकान में रहती है।
महिला की भूमिका संदिग्ध
इस घटना में एक महिला की भूमिका संदिग्ध बताई जा रही है। पुलिस ने इस महिला की काफी तलाश की तो वह मकान की छत पर छिपी बैठी मिली। पुलिस के मुताबिक घटना में उक्त महिला की भूमिका संदिग्ध है। वह उसी मकान में रहती है।