{"_id":"5c9e33ebbdec2276d05c0bbf","slug":"seven-boys-accused-of-misbehaving-with-girl-in-etawah","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात लड़कों पर दुष्कर्म आरोप, किशोरी की मां ने कही ये बातें, ग्रामीणों ने थाने का किया घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात लड़कों पर दुष्कर्म आरोप, किशोरी की मां ने कही ये बातें, ग्रामीणों ने थाने का किया घेराव
Fri, 29 Mar 2019 08:34 PM IST
प्रशांत कुमार
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Fri, 29 Mar 2019 08:34 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा जिले में चौबिया थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने गांव के ही सात युवकों पर बेटी से दुष्कर्म करने व उसका वीडियो वायरल करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। तहरीर मिलने के बाद पुलिस हरकत में आई और पांच लोगों को हिरासत में ले लिया है। ग्रामीणों ने महिला के आरोप को निराधार बताते हुए थाने का घेराव किया। सीओ सैफई के निष्पक्ष जांच के आश्वासन पर ग्रामीण शांत हुए।
क्षेत्र के एक गांव की महिला ने थाने में प्रार्थनपत्र देते हुए आरोप लगाया कि सात लोगों ने उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया और उसका वीडियो बना लिया। वीडियो दिखाकर उसे वायरल करने की धमकी देकर ये युवक उसकी बेटी से रुपये व जेवर लेते रहे। जब उसे घर से जेवर गायब दिखे तो उसने बेटी से पूछताछ की। इस पर मामला खुला। पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद गांव के पांच युवकों को हिरासत में ले लिया। युवकों को हिरासत में लेने की जानकारी मिलने पर गांव के करीब दो सौ लोग थाने पहुंचे और युवकों को निर्दोष बताकर उन्हें छोड़ने की मांग करने लगे।
थाने के घेराव की जानकारी मिलने पर सीओ सैंफई मस्सा सिंह मौके पर पहुंचे और उन्होंने लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। आश्वासन दिया कि मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी। सीओ सैफई ने बताया कि तहरीर मिली है मामले की छानबीन की जा रही है। जो दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।