फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Seven arrested for betting online in kanpur

ग्राम पंचायत से लेकर अमेरिका के चुनाव पर भी सटोरियों की नजर

Fri, 09 Oct 2020 12:38 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Fri, 09 Oct 2020 12:38 AM IST
विज्ञापन
Seven arrested for betting online in kanpur
सांकेतिक तस्वीर
सटोरिये पुलिस की हर हरकत पर नजर रखते थे। पुलिस के गुडवर्क से लेकर प्रेसनोट तक एकत्रित कर बुकी से लेकर खेलने वालों तक को भेजकर सतर्क करते थे। सूत्रों के अनुसार सट्टे के इस खेल में पुलिस कर्मी की भी भूमिका रहती थी।
विज्ञापन


इसके चलते स्थानीय पुलिस हाथ नहीं डालती थी। उनके मोबाइल पर आईपीएल के अलावा ग्राम पंचायत चुनाव से लेकर यूएसए में होने वाले चुनाव पर भी सट्टा लगाने की बात सामने आई है।
विज्ञापन


कइयों का पैसा मार जाते हैं बुकी 
डीआईजी ने बताया कि मोबाइल कारोबारी अशोक कुमार व सौरभ गुप्ता एप के जरिये सट्टा खिलवाते थे। नसीम वसूली करता था। एक सटोरिये ने नाम न छापने के शर्त पर बताया कि बुकी की पुलिस से सेटिंग होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब बड़ी रकम का भुगतान करना होता है तो अपने परिचित पुलिस वालों को भेजकर छापा मरवा देते हैं और सामने वाले को बता देते हैं कि पुलिस ने पैसा पकड़ लिया है। इस तरह कई सटोरियों का बुकी पैसा भी हजम कर जाते हैं।


कई सटोरियों को थाने से छोड़ने का आरोप
सूत्रों के अनुसार पुलिस ने 10 सटोरियों को उठाया था। इसमें अधिवक्ता और नेता भी थे। देर रात पैरवी करने वालों ने थाने के बाहर हंगामा किया था। इसके बाद पुलिस ने तीन लोगों को छोड़ दिया था। डीआईजी का कहना है कि जिनका सट्टे से लेनादेना नहीं, उन्हें छोड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed