{"_id":"6a74f4230114741b820642f7","slug":"seth-motilal-khedias-team-dominated-the-school-handball-competition-kanpur-news-c-362-1-ka11003-153480-2026-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: स्कूल हैंडबाल में सेठ मोतीलाल खेड़िया टीम की बादशाहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: स्कूल हैंडबाल में सेठ मोतीलाल खेड़िया टीम की बादशाहत
विज्ञापन
कानपुर। मेजबान सेठ मोतीलाल खेड़िया सनातन धर्म इंटर कॉलेज को स्कूल हैंडबाल प्रतियोगिता में बादशाहत मिली है। स्कूल ने बालक अंडर-14, अंडर-19 और बालिका अंडर-14, अंंडर-17 वर्ग का खिताब जीता है।
सेठ मोतीलाल खेड़िया स्कूल में अंडर-14, 17, 19 बालक और बालिका वर्ग के मुकाबले हुए। बालक अंडर-19 वर्ग में सेठ मोतीलाल खेड़िया को दूसरी टीम के न आने से वाकओवर मिला। अंडर-17 में बीएनएसडी इंटर कॉलेज चुन्नीगंज ने सेठ मोतीलाल खेड़िया को सात- चार से हराया। अंडर-14 में सेठ मोतीलाल खेड़िया ने आरसीके को सात-एक से पराजित किया।
बालिका अंडर-19 वर्ग में कानपुर विद्या मंदिर की टीम विजेता रही। अंडर-17 में सेठ मोतीलाल खेड़िया ने कानपुर विद्या मंदिर को छह-एक से हराया। अंडर-14 में सेठ मोतीलाल खेड़िया टीम ने आरसीके को तीन-शून्य से शिकस्त दी। डॉ. अजीत कुमार सिंह, सत्य प्रकाश त्रिपाठी, हरी किशन शुक्ला, नीता त्रिपाठी, निकिता, आयोजन सचिव वासुदेव त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।