फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Servant of 'Taj Mahal' co-producer Irshad Alam arrested from Ghaziabad.

Kanpur News: ताजमहल के सह निर्माता इरशाद आलम का नौकर गाजियाबाद से गिरफ्तार

Mon, 15 Jun 2026 02:25 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
Servant of 'Taj Mahal' co-producer Irshad Alam arrested from Ghaziabad.
कानपुर। बेकनगंज पुलिस ने 1.47 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले में 25 हजार के इनामिया जहांगीर आलम को गाजियाबाद के साहिबाबाद क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। आरोपी फिल्म ताजमहल के सह-निर्माता एवं टेनरी संचालक इरशाद आलम का नौकर है। पुलिस के अनुसार आरोपी जहांगीर के नाम पर फर्म बनाकर चमड़ा कारोबारी के साथ करोड़ों की धोखाधड़ी की थी।
विज्ञापन

पेचबाग निवासी चमड़ा कारोबारी गुलजार अहमद ने बताया था कि उन्होंने जहांगीर आलम की फर्म को 2.24 करोड़ रुपये का कच्चा चमड़ा दिया था। इसके बदले उन्हें केवल 76 लाख रुपये का भुगतान हुआ, जबकि 1.47 करोड़ रुपये बकाया रह गए। 25 नवंबर 2024 को दादा मियां मजार के पास उनकी मुलाकात जहांगीर आलम से हुई थी। बकाया धनराशि मांगने पर आरोपी ने गालीगलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी थी। इस पर बेकनगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इंस्पेक्टर मतीन खान ने बताया कि जहांगीर आलम कई वर्षों से गाजियाबाद में रहकर कैब ड्राइवर का काम कर रहा था। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed