फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Servant murdered on suspicion of illicit relations, mill owner may be subjected to narco test

अब खुलेगा राज: मिल मालिक का कराया जा सकता है नार्को टेस्ट, जेडी ने पड़ताल के बाद सौंपी है रिपोर्ट

Fri, 12 May 2023 02:01 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 12 May 2023 02:01 PM IST
सार

Kanpur Murder: नजीराबाद में पत्नी से अवैध संबंधों के शक में नौकर की हत्या हुई थी। मामले में स्टेट मेडिको लीगल सेल के जेडी ने घटनास्थल की पड़ताल के बाद रिपोर्ट में नार्को टेस्ट की सलाह दी है। पुलिस, कोर्ट से इजाजत लेने के बाद आरोपी की रजामंदी से परीक्षण करा सकती है।

विज्ञापन
Servant murdered on suspicion of illicit relations, mill owner may be subjected to narco test
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर के नजीराबाद में पत्नी से अवैध संबंधों के शक में नौकर की हत्या करने के मामले में हत्यारोपी मिल मालिक संदीप गुप्ता खुद ही वारदात का रहस्य उगल सकता है। स्टेट मेडिको लीगल सेल के जेडी ने मंगलवार को घटनास्थल की पड़ताल के बाद अधिकारियों को जांच रिपोर्ट सौंपी।

विज्ञापन

इसमें मिल मालिक के नार्को परीक्षण की सलाह दी गई है। पुलिस कोर्ट से इजाजत लेने के बाद आरोपी की रजामंदी से उसका परीक्षण करा सकती है। मूलरूप से उन्नाव के हसनगंज थाना क्षेत्र के मुस्तफाबाद निवासी सचिन दीक्षित (24) शहर में कौशलपुरी निवासी संदीप गुप्ता की तेल मिल में कर्मचारी था।
विज्ञापन

25 अक्तूबर 2021 को सचिन का शव मिल मालिक के घर पर स्थित सर्वेंट क्वार्टर पर ही संदिग्ध हालात में पड़ा मिला था। जांच में पता चला था कि नौकर के मिल मालिक की पत्नी से अवैध संबंध थे। इस कारण उसने नौकर की गला दबाकर हत्या की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

घटनास्थल का निरीक्षण कर आरोपी से पूछताछ
पुलिस ने संदीप को जेल भेज दिया था। हत्यारोपी के खिलाफ साक्ष्य जुटाने के लिए स्टेट मेडिको लीगल सेल के जेडी डॉ. कीर्तिवर्धन सिंह से जांच कराई। अधिकारी ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आरोपी से पूछताछ की। उन्होंने बताया कि तत्कालीन थाना प्रभारी की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

बिसरा की जांच रिपोर्ट में जहर से मौत न होने की पुष्टि
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चोट और मौत का कारण स्पष्ट न होने पर बिसरा सुरक्षित कर झांसी लैब में जांच के लिए भेजा गया था। जेडी के अनुसार, जांच रिपोर्ट में किसी जहरीले पदार्थ से भी उसकी मौत न होने की पुष्टि हुई है। ऐसे में नौकर की हत्या किए जाने के पुलिस के पास पर्याप्त साक्ष्य न होने से मिल मालिक को लाभ पहुंच सकता है।

सवालों को सुनकर हत्यारोपी का छूटा पसीना
जमानत पर बाहर आए संदीप गुप्ता से जब डायरेक्टर डॉ. कीर्तिवर्धन ने सवाल किया, तो उसके पसीना छूटने लगा। संदीप ने बताया कि घटना के दिन वह अपने एक परिचित के साथ सर्वेंट क्वार्टर के बाहर पहुंचे। देखा कमरे का गेट अंदर से बंद था। इस पर उन्होंने धक्का मारकर गेट तोड़ा।

ज्वाइंट डायरेक्टर ने फील्ड यूनिट की रिपोर्ट को नकारा
फील्ड यूनिट प्रभारी डॉ. प्रवीण कुमार श्रीवास्तव ने अपनी रिपोर्ट में मौत का कारण दम घुटना बताया था। विवेचक थाना प्रभारी ने सवाल उठाया कि जिस कमरे में शव मिला था। उसमें एक खिड़की, गेट के नीचे चार इंच का गैप व पीछे की दीवार पर दो होल थे। ऐसे में दम कैसा घुट सकता है। ज्वाइंट डायरेक्टर ने कमरे की पड़ताल की और उन्होंने भी फील्ड यूनिट की जांच रिपोर्ट को सिरे से नकार दिया।

चोटों के निशान पर पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जिक्र नहीं
विवेचक ने ज्वाइंट डायरेक्टर को बताया कि घटना स्थल पर सबसे पहले पहुंचने वाले पुलिस कर्मियों ने कमरे का सामान अस्त व्यस्त पड़ा होने व मृतक के शरीर पर चोटों के निशान बताए थे। वहीं एसआई जग प्रताप सिंह ने भी शरीर पर चोटों के निशान की पुष्टि की थी। इसके बावजूद पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चोटों का जिक्र नहीं किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed