{"_id":"64a4d16dc5b8777061094626","slug":"servant-grabbed-goods-worth-25-lakhs-in-kanpur-hurt-businessman-committed-suicide-2023-07-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: मुझे बर्बाद कर दिया... इसका जिम्मेदार नौकर प्रशांत कुमार शुक्ला है; व्यापारी ने सुसाइड नोट लिखकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: मुझे बर्बाद कर दिया... इसका जिम्मेदार नौकर प्रशांत कुमार शुक्ला है; व्यापारी ने सुसाइड नोट लिखकर दी जान
Wed, 05 Jul 2023 08:37 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 05 Jul 2023 08:37 AM IST
सार
कानपुर के पनकी इलाके में रहने वाले व्यापारी ने फंदा लगाकर जान दे दी। व्यापारी ने सुसाइड नोट में दुकान में काम करने वाले नौकर पर 25 लाख का माल हड़पने का आरोप लगाया है। पुलिस ने नौकर के खिलाफ खुदकुशी के लिए उकसाने की धारा में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विक्रांत का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कानपुर के पनकी निवासी इलेक्ट्रिकल्स व्यापारी की दुकान में काम करने वाले नौकर ने धीरे-धीरे कर 25 लाख का माल बेचकर रुपये हड़प लिए। मालिक ने रुपये मांगे तो नौकर ने देने से इनकार कर दिया और दुकान आना भी बंद कर दिया। इससे आहत व्यापारी ने सोमवार देर रात फंदा लगाकर जान दे दी।
सुसाइड नोट में कर्मचारी को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस ने नौकर के खिलाफ खुदकुशी के लिए उकसाने की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पनकी के सरायं मीता निवासी विक्रांत वर्मा (37) की नौबस्ता हमीरपुर रोड पर वीएस इंटरप्राइजेज नाम से दुकान है।
विक्रांत के पिता अजय कुमार ने बताया कि दुकान में नौबस्ता का रहने वाला प्रशांत शुक्ला काम करता था। वह मूलरूप से गाजीपुर का निवासी है। आरोप है कि उसने दुकान से चोरी छिपे 25 लाख का माल गाजीपुर निवासी साले व पिता की मदद से बेच डाला।
विज्ञापन
चेकबुक चुराकर बेटे के फर्जी हस्ताक्षर कर भी काफी रुपये हड़प लिए। व्यापार में लगातार नुकसान होने पर जब उन्होंने दुकान का स्टॉक चेक कराया तो घपले का पता चला। रुपये डूबने से वह मानसिक तनाव में था।

सोमवार रात को खाना खाने के बाद बेटे अंशु (3) व पत्नी शशि के साथ कमरे में सो गए। तड़के जब पत्नी की नींद खुली तो विक्रांत कमरे में नहीं थे। दूसरे कमरे में देखा तो विक्रांत का शव दुपट्टे से बने फंदे से लटका मिला।
पुलिस को मृतक के पास से सुसाइड नोट मिला है, जिसमें विक्रांत ने अपनी मौत का जिम्मेदार प्रशांत को बताते हुए तीन बार उसका नाम लिखा है। थाना प्रभारी रत्नेश कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर जांच की जा रही है।
मुझे बर्बाद कर दिया...इसका जिम्मेदार प्रशांत है
मैं पूरे होश हवास में आत्महत्या करने जा रहा हूं...। मैं बहुत परेशान और डिस्टर्ब हूं। मुझे प्रशांत शुक्ला ने बर्बाद कर दिया। इसका जिम्मेदार प्रशांत कुमार शुक्ला है और कोई नहीं...। कुछ इसी तरह का सुसाइड नोट लिखकर विक्रांत ने खुदकुशी कर ली।