{"_id":"60b60ad52cd68771c344d34b","slug":"senior-pediatrician-dr-mahajan-died-from-corona","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. महाजन का कोरोना से निधन, कोविड प्रोटोकॉल के तहत हुआ अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. महाजन का कोरोना से निधन, कोविड प्रोटोकॉल के तहत हुआ अंतिम संस्कार
Tue, 01 Jun 2021 04:05 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 01 Jun 2021 04:05 PM IST
सार
कोरोना से कानपुर में एक और मौत हो गई। गंभीर हालात में एक निजी अस्पताल में भर्ती बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. आरके महाजन का निधन हो गया।
विज्ञापन
डॉ. आरके महाजन की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर के वरिष्ठ बालरोग विशेषज्ञ डॉ. आरके महाजन (75) का कोरोना से निधन हो गया। वे करीब एक महीने से निजी अस्पताल में भर्ती थे। मंगलवार सुबह 11:30 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। डॉ. महाजन डॉक्टर समुदाय और लोगों में अपनी व्यवहार कुशलता के कारण लोकप्रिय रहे हैं।
गुमटी नंबर पांच में जहां उनकी क्लीनिक रही है, लोग उसे महाजन गली के नाम से जानते हैं। काकादेव निवासी डॉ. महाजन जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के पुरातन छात्र रहे हैं। इसके बाद उन्होंने प्रैक्टिस यहीं की। डॉक्टरों ने बताया कि वह बहुत सस्ता इलाज करते रहे हैं।
गरीब रोगी आने पर मुफ्त देख लेेते और अपने पास से दवाएं दे देते थे। कई परिवारों की तीन-तीन पीढ़ियों का उन्होंने इलाज किया है। बीमार पड़ने के एक दिन पहले तक डॉ. महाजन ने रोगियों का इलाज किया।
विज्ञापन
उनके निधन से डॉक्टर समुदाय और उनसे इलाज कराने वाले रोगियों के परिवारों में शोक है। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की अध्यक्ष डॉ. नीलम मिश्रा और सचिव डॉ. दिनेश सिंह सचान ने उनके निधन को अपूर्णनीय क्षति बताया।