फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   senior bjp leader vijay singh appreciate work of the yogi government

योगी सरकार ने एक महीने में वो किया जो कोई और नहीं कर सकता

Sat, 22 Apr 2017 12:43 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 22 Apr 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
senior bjp leader vijay singh appreciate work of the yogi government
फूलपूर से वरिष्ठ भाजपा नेता विजय सिंह (फाइल फोटो)
उत्तर प्रेदश में एक महीने में ही योगी सरकार ने बेहतरीन प्रदर्शन कर दिखाया है। योगी सरकार ने इस दौरान यह साबित कर दिया कि वह लोककल्याण की राह पर चल रही है। ये बातें फूलपूर के वरिष्ठ भाजपा नेता विजय सिंह ने कही हैं। 
विज्ञापन


शुक्रवार को उन्होंने कहा जहां पहले सूबे के किसान के चेहरे पर हताशा और निराशा नजर आती थी, वहीं योगी सरकार आने के बाद वह खुशी में तब्दील हो गई है। योगी सरकार ने किसानों की कर्ज माफी जैसा बड़ा फैसला लेकर उनके चेहरों को नई मुस्कान दी है। केवल इतना ही नहीं सरकारी क्रय केंद्रों पर अनाज की छटाई और तुलाई के लिए अब किसी किसान के अनाज की कटौती नहीं होगी। बता दें सरकारी क्रय केंद्रों पर पहले किसानोंं के अनाज की साफ-सफाई के लिए पर क्विंटल 2 किलों अनाज की कटौती की जाती थी। किसानों ने सरकार के इस फैसले की भी सरहना की है।
विज्ञापन

 
इसके अलावा उन्होंने कहा, सूबे में गुंडाराज के सफाया होना निश्चित है। योगी सरकार ने ऊपर से लेकर नीचे तक सभी पुलिसवालों को टाइट कर दिया है। अफसर चौबिसों घंटे ड्यूटी दे रहे हैं। जो कोई इमानदारी से अपना कर्तव्य नहीं निभा रहे थे, ऐसों के लिए उन्होंने दूसरा तरीका निकाला है। धीरे-धीरे सब लाइन पर आ रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक महीने में प्रदेश का महौल काफी बदल गया है। कोई भी सरकारी विभाग हो अब सभी समय पर अपनी ड्यूटी पर पहुंच रहे हैं। जहां जरूरत है वहां देर रात तक टिककर काम करने को भी तैयार हैं। इससे साफ हो गया है कि प्रशासन भी योगी सरकार के साथ खड़ा है।


महिलाएं और बेटियां अपने आपको अकेले रहते हुए भी सुरक्षित महसूस करने लगी हैं। इससे बड़ी बात और क्या हो सकती है। वरिष्ठ नेता विजय सिंह ने कहा यह योगी सरकार की एंटी रोमियो टीम का ही कमाल है।  


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed