फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Sena XI won the Operation Sindoor Cup trophy, defeated MP XI by nine wickets

Kanpur News: सेना इलेवन ने जीती ऑपरेशन सिंदूर कप की ट्रॉफी, सांसद इलेवन को नौ विकेट से हराया

Mon, 30 Jun 2025 01:40 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 30 Jun 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
Sena XI won the Operation Sindoor Cup trophy, defeated MP XI by nine wickets
ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट कप मैच में सेना इलेवन और सांसद इलेवन की टीम। - फोटो : संवाद
कानपुर। ग्रीनपार्क स्टेडियम में रविवार को भारी बारिश बाद हुए ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट कप मैच में सेना इलेवन ने सांसद इलेवन को नाै विकेट से हराकर कप अपने नाम किया। टीम की ओर से पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार ने 54 रन की अर्धशतकीय पारी खेली।
विज्ञापन


सांसद रमेश अवस्थी की ओर से आयोजित ऑपरेशन सिंदूर कप के मैच में टाॅस जीतकर सांसद इलेवन ने बैटिंग करने का फैसला लिया। कुल 12 ओवर में आठ विकेट पर सांसद इलेवन ने 95 रनों का स्कोर खड़ा किया। सांसद इलेवन की ओर से मनोज तिवारी और बिठूर विधायक अभिजीत सिंह सांगा पारी की शुरूआत करने उतरे।
विज्ञापन


दोनों ने 3.4 ओवर में 40 रनों की साझेदारी की। इस बीच उन्नाव डीएम गौरांग राठी ने मनोज तिवारी को सुधीर कुमार के हाथों कैच करा दिया। मनोज ने 12 गेंदों में दो चौके व तीन छक्कों के दम पर 30 रन बनाए। सेना इलेवन से मनीष सोनकर ने चार, गौरांग राठी ने दो और एक विकेट आशुतोष ने चटकाया।
विज्ञापन
विज्ञापन



लक्ष्य का पीछा करने उतरी सेना एकादश के कप्तान ब्रिगेडियर शब्बरुल हसन और पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार ने पहले विकेट के लिए 78 रनों की साझेदारी की। अखिल कुमार ने गौरांग राठी के साथ 10.1 ओवर में 99 रन बनाकर 9 विकेट से जीत दिलाई।


अखिल कुमार ने 37 गेंदों में एक छक्का तथा आठ चौकों की मदद से नाबाद 54 रन बनाए। मैच के दौरान अंतिम ओवर सांसद रमेश अवस्थी ने किया। अंत में गायिका स्वाति मिश्रा ने अपनी मधुर आवाज में सुरों की बौछार की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed