{"_id":"63e7c088773600ecd0085bb9","slug":"seized-vehicles-standing-outside-the-police-post-caught-fire-burning-vehicles-created-panic-2023-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fire In Kanpur: पुलिस चौकी के बाहर खड़े जब्त वाहनों में लगी आग, धू-धूकर जलती गाड़ियों से मची अफरा-तफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fire In Kanpur: पुलिस चौकी के बाहर खड़े जब्त वाहनों में लगी आग, धू-धूकर जलती गाड़ियों से मची अफरा-तफरी
Sat, 11 Feb 2023 09:57 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Sat, 11 Feb 2023 09:57 PM IST
सार
बर्रा चौकी के बाहर खड़ी गाड़ियों में शनिवार को अचानक आग लग गई। धू-धूकर जलती गाड़ियों को देख पुलिसकर्मी और लोग आग बुझाने में जुट गए। आग से दर्जनों गाड़ियां जलकर खाक हो गईं।
विज्ञापन
बर्रा चौकी के जब्त वाहनों में लगी भीषण आग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कानपुर में बर्रा पुलिस चौकी के बाहर खड़े जब्त वाहनों में शनिवार को संदिग्ध हालात में आग लग गई। मौके पर पहुंची दमकल की एक गाड़ी ने आग पर काबू पाया। घटना में आठ कंडम वाहन जलकर राख हो गए। उधर, आग बढ़ती देख पुलिस चौकी को आनन-फानन में खाली किया गया।
विज्ञापन
बर्रा थाना नए भवन में स्थानांतरित होने के बाद पुराने भवन को बर्रा पुलिस चौकी में परिवर्तित किया गया था। चौकी के बाहर दर्जनों कंडम वाहन खड़े हैं। इन वाहनों को विभिन्न कार्रवाई में जब्त किया गया था। शनिवार शाम अचानक इन वाहनों में आग लगने से सारे वाहन जल गए।
विज्ञापन
बर्रा थाना प्रभारी मानवेंद्र सिंह ने बताया कि चौकी के पास पीपल का पेड़ है, जिसमें लोग दीपक जलाते हैं। फंकी गई जलती माचिस की तीली से आग लगने से आशंका है। आग से सात बाइकें और एक कार जलकर खाक हुई है। फायर बिग्रेड की गाड़ी ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन