फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Seeing the innocent alone, the teacher made him a misdeed victim

उन्नाव: मासूम को अकेला देख शिक्षक ने बनाया दुष्कर्म शिकार, घर पहुंची बच्ची ने मां को सुनाई आपबीती

Thu, 17 Oct 2019 06:54 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 17 Oct 2019 06:54 PM IST
विज्ञापन
Seeing the innocent alone, the teacher made him a misdeed victim
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सांकेतिक तस्वीर
उन्नाव में बारासगवर थानाक्षेत्र के एक गांव में बकरी चराने गई आठ साल की मासूम से एक शिक्षक ने झाड़ी में खींचकर दुष्कर्म किया। खून से लथपथ बच्ची घर पहुंची तो परिजनों को घटना की जानकारी हुई। पिता की तहरीर पर पुलिस ने शिक्षक पर दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा है।
विज्ञापन


आरोपी शिक्षक की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। बारासगवर थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी पिता की तहरीर के मुताबिक उसकी बेटी प्राथमिक विद्यालय में कक्षा दो में पढ़ती है। बुधवार शाम वह बकरी चराने गई थी। देर शाम जब वह घर लौटी तो उसकी हालत खराब थी।
विज्ञापन


बच्ची से जब पूछताछ की तो उसने बताया कि एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ाने वाले गांव के ही रहने वाले युवक ने उसके साथ गलत काम किया। बच्ची खून से लथपथ हालत में थी। पिता रात में ही थाने पहुंचा। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर बच्ची को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसआई अशोक कुमार ने बताया कि आरोपी युवक सोनू सिंह एक प्राइवेट स्कूल में शिक्षक है। पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed